Prashant Kishor Hunger Strike: बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करवाने को लेकर अनशन करने की तैयारी कर रहे प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पटना के मरीन ड्राइव में अनशन के लिए पहुंचे टेंट के सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद है और टेंट के सामान को ट्रक में रखवा रही है। जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर यही धरने पर बैठने वाले थे।
बता दें कि पटना के गांधी मैदान में पिछले दिनों आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि प्रशांत ने जमानत से इनकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान भी उनका आमरण अनशन जारी रहा। जेल में भी आमरण अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जेल से मेंदाता हाॅस्पिटल ले जाया गया। ऐसे में प्रशांत किशोर ने मरीन ड्राइव में धरने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी
प्रशांत किशोर के धरने की भनक जैसे ही पुलिस को लगी, वह ट्रक लेकर धरना स्थल पहुंची और टेंट का सामान उठाने लगी। इस बीच बता दें कि प्रशांत किशोर को शनिवार को हाॅस्पिटल से छुट्टी मिल गई। ऐसे में उन्होंने आज सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने की बात कही है। फिलहाल उनका आमरण अनशन जारी है।
ये भी पढ़ेंः Bihar Bandh : विरोध प्रदर्शन, नारेबारी और आगजनी… जानें बिहार में क्यों सड़कों पर बवाल मचा रहे हजारों छात्र?
राज्यपाल ने की अनशन तोड़ने की अपील
बता दें कि बीपीएससी परीक्षा स्थगित करवाने को लेकर 2 जनवरी से ही आमरण अनशन पर हैं। शनिवार को जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधि आलोक द्विवेदी ने बताया बीपीएससी को लेकर जन सुराज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रशांत किशोर से अनशन तोड़ने की अपील की है।
ये भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर को BPSC ने भेजा लीगल नोटिस; मांगे आरोपों के साक्ष्य, जनसुराज का DTO को जवाब
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
5 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines