BPSC Protest: प्रशांत किशोर का अनशन जारी, पुलिस ने जब्त किया धरने का सामान

BPSC Exam Protest: बीपीएससी के छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने पटना के मरीन ड्राइव से धरने के लिए आया सामान जब्त कर लिया है।

Prashant Kishor Hunger Strike

Prashant Kishor Hunger Strike

विज्ञापन

Prashant Kishor Hunger Strike: बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करवाने को लेकर अनशन करने की तैयारी कर रहे प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पटना के मरीन ड्राइव में अनशन के लिए पहुंचे टेंट के सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद है और टेंट के सामान को ट्रक में रखवा रही है। जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर यही धरने पर बैठने वाले थे।

बता दें कि पटना के गांधी मैदान में पिछले दिनों आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि प्रशांत ने जमानत से इनकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान भी उनका आमरण अनशन जारी रहा। जेल में भी आमरण अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जेल से मेंदाता हाॅस्पिटल ले जाया गया। ऐसे में प्रशांत किशोर ने मरीन ड्राइव में धरने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी

प्रशांत किशोर के धरने की भनक जैसे ही पुलिस को लगी, वह ट्रक लेकर धरना स्थल पहुंची और टेंट का सामान उठाने लगी। इस बीच बता दें कि प्रशांत किशोर को शनिवार को हाॅस्पिटल से छुट्टी मिल गई। ऐसे में उन्होंने आज सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करने की बात कही है। फिलहाल उनका आमरण अनशन जारी है।

राज्यपाल ने की अनशन तोड़ने की अपील

बता दें कि बीपीएससी परीक्षा स्थगित करवाने को लेकर 2 जनवरी से ही आमरण अनशन पर हैं। शनिवार को जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधि आलोक द्विवेदी ने बताया बीपीएससी को लेकर जन सुराज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रशांत किशोर से अनशन तोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ