Prashant Kishor Health Update: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन आज भी जारी है। तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उन्हें मेदांता हाॅस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया। इसके बाद उनका अनशन जारी है। मेंदाता हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. रविशंकर ने बताया अगर प्रशांत किशोर अपना अनशन नहीं तोड़ते हैं तो आगे दिक्कत हो सकती है। वे अनशन नहीं तोड़ने पर अड़े हुए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। दवाईयां दी जा रही है।
पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरी ने वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरी ने मंगलवार की रात नौ बजे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य की जानकारी दी। डॉ रवि शंकर ने कहा कि आगे क्या होगा कहना मुश्किल है, आगे चीजें कॉम्प्लीकेटेड हो सकती हैं। हम उनसे कह रहे हैं कि खाना लें, लेकिन वे अपने निर्णय पर कायम हैं। अभी आईवी के जरिए न्यूट्रीशन व दवाईयां दे रहे हैं। अभी स्थिति ठीक है, लेकिन हम बार-बार उनसे कह रहे हैं कि खाना खाएं, ताकि हमारा काम आसान हो सके। टेस्ट रिपोर्टस आ गए हैं, उसके बाद दो नई दवाईयां भी देंगे, तबीयत ठीक रहती है तो उसके बाद ही हम उन्हें आईसीयू से बाहर लेकर आएंगे। अभी डिस्चार्ज करने की बात नहीं कर रहे हैं।
अपना अनशन तोड़ दें प्रशांत किशोर
पूर्व राज्यसभा सदस्य पवन वर्मा ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की कंडीशन स्थाई है, लेकिन चिंताजनक है। वे आईसीयू में हैं और अपना अनशन न तोड़ने पर अटल हैं। हमने उनसे आग्रह किया कि वे अपना अनशन तोड़ दें और उसके कारण भी बताएं। आपकी मुहिम बिहार में बुनियादी परिवर्तन लाने की है, ये लड़ाई लंबी है और उसके लिए उर्जा चाहिए, आप पांच दिनों से अनशन पर हैं, आप आईसीयू में हैं। बावजूद प्रशांत किशोर अपना निर्णय बदलने को तैयार नहीं हैं।
ये भी पढ़ेंः Exclusive: एक और मुसीबत में फंसे प्रशांत किशोर! वैनिटी वैन में मिलीं खामियां, हो सकती है कानूनी कार्रवाई
हाईकोर्ट में अपील करेंगे अभ्यर्थी
मैं नीतीश जी के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा, उनका सलाहकार भी रहा। मुख्यमंत्री का 5 अभ्यर्थियों से मिलने से इंकार करना, उनको सुनवाई न देना, मैं इस पर टिप्पणी करना चाहता हूं कि ये प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रमाण देता है, जो गलत है।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरी ने कहा बीपीएससी के कुछ अभ्यर्थी कल हमारे पास आए थे। हम लोग मिलकर इस मुद्दे को हाईकोर्ट में ले जाने की बात कर रहे हैं। हम प्रशांत जी से आग्रह करना चाहते हैं कि जब हम न्याय का दरवाजा खटखटा रहे हैं तो आपको अपना अनशन तोड़कर बिहार के विकास में सहयोग करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः BPSC Controversy: प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत, बिहार के राज्यपाल से मिले पप्पू यादव
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
18 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
22 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines