BPSC Controversy: प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत, बिहार के राज्यपाल से मिले पप्पू यादव

BPSC Controversy Prashant Kishor Health Update: बिहार में चल रहा BPSC विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

BPSC Controversy Prashant Kishor Health Update

BPSC Controversy Prashant Kishor Health Update:(अमिताभ ओझा) बिहार में BPSC आंदोलन की कमान संभालने वाले जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बीते दिन आमरण अनशन के दौरान प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी हुई थी। खबरों की मानें तो हिरासत में प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक खराब हो गई। बीती रात उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

क्यों खराब हुई प्रशांत किशोर की तबीयत?

प्रशांत किशोर की टीम के अनुसार वो 2 जनवरी से सिर्फ पानी पर जिंदा है और उन्होंने अन्न का एक दाना नहीं खाया है, जिसकी वजह से प्रशांत किशोर की हालत बिगड़ गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। प्रशांत किशोर को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पप्पू यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात

पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने BPSC विवाद की सारी जानकारी राज्यपाल को दी है। उन्होंने BPSC की 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर लगाया आरोप

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर छात्रों के मुद्दों को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने अपना चेहरा चमकाने के लिए छात्रों के मुद्दे को गायब कर गिया। अब वो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को आगे आने के लिए कह रहे हैं, लेकिन उनकी औकात क्या है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ