Bihar News: बिहार के बक्सर में बवाल की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, बस्कर पावर प्लांट के बाहर पुलिस ने स्थानीय किसानों पर लाठियां बरसाई जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एक पुलिस वैन में आग भी लगा दी।
और पढ़िए –Myanmar Air Strike: म्यांमार सेना ने की एयर स्ट्राइक, मिजोरम के गांवों में दहशत का माहौल
https://twitter.com/ANI/status/1613071144487378945
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मंगलवार रात एक किसान के घर में प्रवेश किया और उसकी पिटाई की। मामला चौसा पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अधिग्रहित जमीन के लिए बेहतर मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का एक समूह यहां विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
बक्सर के एसपी मनीष कुमार का कहना है कि स्थानीय लोगों ने पावर प्लांट में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।
और पढ़िए –Cabinet Reshuffle : केन्द्रीय मंत्रिमंडल में इस महीने बदलाव संभव, चुनावी राज्यों पर रहेगा फोकस
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1613076051932119040
लोगों का आरोप- पुलिस ने किसानों को बेरहमी से पीटा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस आधी रात को किसानों के घर में घुसकर उनकी पिटाई की है। पुलिस कार्रवाई का वीडियो भी परिजनों ने शेयर किया है। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।
बताया जा रहा है कि एसजेवीएन की ओर से 2010-11 से पहले किए गए क्षेत्र में बिजली प्लांट के लिए उनकी भूमि के अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर राज्य के किसान कुछ समय से विरोध कर रहे हैं।
किसानों को प्रचलित राशि के अनुरूप समय पर मुआवजा दिया गया। हालांकि, जब कंपनी ने पिछले साल अधिक भूमि का अधिग्रहण करना शुरू किया, तो किसानों ने मौजूदा दर के अनुसार मुआवजा देने की मांग की। कंपनी पर आरोप है कि वह जबरन पुराने रेट पर जमीन हड़प रही है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines