Cabinet Reshuffle : केन्द्रीय मंत्रिमंडल में इस महीने बदलाव संभव, चुनावी राज्यों पर रहेगा फोकस

Pm Narendra Modi

Pm Narendra Modi

Cabinet Reshuffle : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। पार्टी मुख्यालय से लेकर मंत्रालयों में इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि कौन हटेगा, कौन शामिल होगा। पार्टी सूत्रों की माने तो फेरबदल के दौरान चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआर पाटिल को मिल सकती है जिम्मेदारी

यही टीम इस साल 10 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का मोर्चा संभालेगी। इसको देखते हुए माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को नई और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी तरह गुजरात चुनाव के रणनीतिकार माने जाने वाले सीआर पाटिल को दिल्ली में अहम भूमिका में लाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक ये तय नहीं है कि उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलेगा या कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के लिए भी नई जगह तलाशी जा रही है।

विज्ञापन

हर मंत्री के जिम्मे होगी 7-8 सीटें

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मिशन मोड पर काम कर रही है। 20 जनवरी से पार्टी केन्द्रीय मंत्रियों के साथ एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो 436 लोकसभा सीटाें पर केन्द्रीय मंत्रियों को भेजने की तैयारी हैं। ये केन्द्रीय मंत्री हर लोकसभा सीट पर 2-3 रुककर केन्द्रीय योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

नॉन परफॉर्मिग मंत्रियों की हो सकती हैं छुट्टी

इस साल कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में चुनाव हैं। पार्टी के सामने इनमें से 6 राज्यों में सरकार बचाने की चुनौती है। ऐसे में मंत्रिमंडल में वहां के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने पर जोर रहेगा। सरकार की ओर से साफ संकेत हैं कि नॉन परफॉर्मिंग मंत्रियों की छुट्टी हो सकती हैं। सूत्रों की माने तो गुजरात चुनाव से पहले वहां की पूरी टीम को झकझोरा गया था, जिसके अच्छे नतीजे दिखाई दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ