'नीतीश कुमार की घोषणाओं से खुश हूं', दिल्ली में कौशल दीक्षांत समारोह में PM मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के छात्राओं से संवाद किया और बिहार के युवाओं के लिए एक स्कीम की शुरुआत की. देश की युवा पीढ़ी BJP-NDA की प्राथमिकता है और इस सेक्टर में बिहार की नीतीश कुमार सरकार अच्छा काम कर रही है.

PM Modi | Speech Highlights | Nitish Kumar

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को NDA सरकार की प्राथमिकता बताया है.

विज्ञापन

PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की. इस दौरान उन्होंने 46 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित किया. 62000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाले प्रोजेक्ट्स का अनावरण किया, जिनका फोकस यंग जनरेशन और स्टूडेंट्स होंगे. इस दौरान उन्होंने बिहार के छात्रों से ऑनलाइन कम्युनिकेशन भी किया.

बिहार के युवाओं के लिए की ये घोषणाएं

ऑनलाइन कम्युनिकेशन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की संशोधित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत 5 लाख ग्रेजुएट्स को 2 साल तक 1000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा. जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया. बिहार के 4 विश्वविद्यालयों में नई एजुकेशनल और रिसर्च फैसिलिटीज की आधारशिला भी रखी. बिहटा में NIT पटना के नए कैंपस का लोकार्पण किया.

Advertisment

नीतीश की घोषणाओं से खुशी जताई

बिहार के छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने युवाओं और छात्रों के लिए जो घोषणाएं की हैं, उसने काफी खुश हूं. पिछले 20 साल में बिहार सरकार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा है। पिछले कुछ सालों में बिहार के युवाओं को 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां दी गई हैं. बिहार सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिए बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता कर रही है। अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है कि क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले एजुकेशन लोन को ब्याज मुक्त कर दिया गया है, ताकि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ न पड़े.

GST की दरें घटने से खुश हैं नौजवान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में इस समय ‘GST बचत उत्सव’ चल रहा है. किसी ने मुझे बताया कि बिहार के युवा बाइक और स्कूटर पर GST कम होने से बहुत खुश हैं. कई युवाओं ने तो धनतेरस पर इन्हें खरीदने की योजना भी बना ली है. बिहार और देश के युवाओं को उनकी जरूरत की ज्यादातर चीजों पर GST कम होने के लिए भी हार्दिक बधाई देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि साला 2014 से पहले भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था माना जाता था, यानी विकास दर धीमी थी. रोजगार भी बहुत कम था, लेकिन आज भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है.

युवाओं का बढ़ता सामर्थ्य देश की ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है और बिहार उन राज्यों में शामिल है, जहां आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा युवा हैं. इसलिए जब बिहार के युवाओं का सामर्थ्य बढ़ता है तो देश की ताकत भी बढ़ती है. बिहार के युवाओं के सामर्थ्य को और बढ़ाने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. ITI और औद्योगिक शिक्षण संस्थान न केवल आत्मनिर्भर भारत के स्तंभ हैं, बल्कि वे युवाओं के कौशल का निर्माण भी करती हैं. इसलिए हमारा ध्यान केवल उनकी संख्या बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर भी है.

विज्ञापन

PM सेतु योजना से ITI का होगा फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2014 तक देश में करीब 10000 ITI थीं. पिछले 10 साल में 5000 ITI और जुड़ चुकी हैं. भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और शिक्षा के विस्तार में लगाया. उनके नाम पर बनने वाली स्किल यूनिवर्सिटी उसी सपने को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगी. आज PM-SETU योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें देशभर की 1000 से ज्यादा ITI को लाभ मिलेगा. PM-SETU के माध्यम से इन ITIs को अपग्रेड किया जाएगा. PM-SETU योजना दुनिया की स्किल डिमांड को भारत के युवाओं को जोड़ेगी और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करेगी.

21वीं सदी में अहम भूमिका निाएगी ITI

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की मांग है कि हम देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोकल टैलेंट, लोकल रिसोर्सेस और लोकल नॉलेज को तेजी से आगे बढ़ाएं और इसमें ITI की बहुत बड़ी भूमिका है. आज का समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है? आज देशभर के नौजवानों को लिए शिक्षा और कौशल विकास की 2 और बड़ी योजनाएं लॉन्च हुई हैं. कुछ साल पहले NDA सरकार ने ITI छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी. आज हम इस गौरवशाली परंपरा का एक और अध्याय देख रहे हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ