‘वोटर बचाओ यात्रा’ के दौरान कांग्रेस-राजद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ता मंच पर खड़े होकर अपशब्दों का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। अब इस मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और पार्टी कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली और गांधी मैदान थानों में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी महिला मोर्चा की तरफ से भी रैली निकाली गई। पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई टिप्पणी का कड़े शब्दों में विरोध और निंदा की गई है। बीजेपी नेताओं ने चेतावनी दी है कि 1 सितंबर को पटना में राहुल की पदयात्रा को नहीं होने देंगे।
इसके साथ ही राज्य महिला आयोग ने भी जिलाधिकारी से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. अप्सरा ने कहा कि किसी भी महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, चाहे वह किसी भी परिवार से जुड़ी हो या किसी भी पद पर क्यों न बैठी हो। महिला आयोग ने कहा कि नेताओं की यह जिम्मेदारी है कि राजनीतिक मंचों को महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी का अखाड़ा न बनाया जाए। आयोग ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर इस तरह की घटना दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्यों हुआ विवाद?
विवाद की शुरुआत तब हुई, जब दरभंगा में एक स्थानीय कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह रैली राहुल-तेजस्वी की दरभंगा से मुजफ्फरपुर यात्रा का हिस्सा थी। इस कार्यक्रम में दोनों शामिल भी हुए थे लेकिन जब नौशाद ने यह टिप्पणी की, तब तक राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव दोनों ही कार्यक्रम से जा चुके थे।
यह भी पढ़ें : पटना में फिर दरिंदगी की हद पार, मासूम का पेड़ से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के मंच से बिहार के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस प्रकार के अभद्र और अशिष्ट नारे लगाए गए हैं, वह अत्यंत निंदनीय है और राजनीति के गिरते हुए अमर्यादित चरित्र को दर्शाता है। यह मर्यादा के पतन की पराकाष्ठा है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
11 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
14 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
18 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines