पटना में फिर दरिंदगी की हद पार, मासूम का पेड़ से लटका मिला शव

बिहार के पटना के मनेर में 12 साल की बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने बताया कि बच्ची 26 अगस्त से लापता थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, जांच शुरू हो गई है।

crime news

पटना के गर्दनी बाग में स्कूली छात्रा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था। वहीं, अब मनेर जिले में 12 साल की मासूम का शव बगीचा में मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर लगते ही मौके पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

बच्ची 26 अगस्त से लापता थी

मृतक लड़की के परिजनों के मुताबिक, किसी ने बच्ची के साथ गलत काम किया है और इसी के चलते उसकी हत्या कर दी है। यह पूरी घटना मनेर थाने के महिनावा गांव की है। खबर के अनुसार, बच्ची जलाने के लिए लकड़ी लाने गई थी। इस दौरान सारा मामला हुआ है।

इस पूरे मामले में मनेर थाना की भूमिका भी संदिग्ध है। बच्ची 26 अगस्त को लापता हुई थी। इसके बाद परिजनों ने थाना को इसकी सूचना दी थी, लेकिन थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 27 अगस्त को थाना का एक पदाधिकारी जांच करने के लिए निकली, लेकिन कार्रवाई सही से नहीं हुई है। वहीं, आज सुबह एक मछुआरे को मासूम की लाश दिखी। उसके मुताबिक, बच्ची के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या की गई है।

बगीचा बाग है नशेड़ियों का अड्डा

जहां बच्ची का शव मिला था, वो बगीचा बाग है। वहां पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस को भी खबर रहती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस घटना के बाद सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह वहां खुद पहुंचें। मनेर पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच हो रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम की जांच में मिले सुरागों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। इस विरोध के चलते आगजनी भी की गई। इस जाम को स्थानीय विधायक वीरेंद्र के समझाने पर पूरा जाम हटाया गया। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ