हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान के पास चूड़ियां भी नहीं... बिहार से पीएम मोदी का इंडिया गठबंधन पर निशाना, पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

PM Modi said in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने जमकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर के बयान पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन
M Modi in Bihar

PM Modi in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं पर तीखा हमला बोला। पाकिस्तान को लेकर फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर के बयान पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों को सपने में पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है।

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

1- इंडिया गठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है।

विज्ञापन

2- पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कहते है कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिए, लेकिन उनके पास बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।

3- पीएम ने कहा कि ये देश का चुनाव है, ये हिंदुस्तान का भविष्य तय करने का चुनाव है, ये चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है। देश, कांग्रेस वाले कमजोर, डरपोक और ​अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रायबरेली में कमल खिला दो 400 पार अपने आप हो जाएगा- कांग्रेस के गढ़ में गरजे अमित शाह

4-  इस दौरान नक्सलवाद को लेकर भी पीएम मोदी ने पहले की सरकारों को जिम्मेदार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोगों ने दशकों तक नक्सलवाद को बर्दास्त किया है। पहले की सरकारों ने इसे पाला पोसा और जनता के खिलाफ ही इस्तेमाल किया। अपराध के कारण ही बिहार में करोबार चौपट हो गया।

विज्ञापन

5- जंगलराज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज में जिंदगी भयानक थी, डरावनी थी। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था। NDA की सरकार बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाए हैं।

6- मुजफ्फरपुर से पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और RJD का INDI गठबंधन समाज को आपस में लड़ाकर अपने वोट बैंक के तुष्टीकरण में लगा है।

विज्ञापन

7- पीएम ने पूछा की 10 साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक ही गाना चलता था- महंगाई डायन खाये जात है। तब महीने की 30 हजार की आमदनी पर कांग्रेस सरकार कहती थी टैक्स दो। पीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार में 50 हजार तक की आय पर एक पैसा भी टेक्ल नहीं देना पड़ता।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी रायबरेली से क्यों लड़ रहे चुनाव? कांग्रेस नेता ने रायबरेली आकर ही दिया जवाब

विज्ञापन

8- प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में एक LED बल्ब 400 रुपये में आता था, मोदी सरकार ने इसकी कीमत घटाकर 40-50 रुपये कर दी। सरकार ने घर-घर सस्ता LED बल्ब पहुंचकर गरीब के बिजली बिल में 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं।

9- पीएम ने कहा कि मोदी ने आपको डबल मुनाफा करने वाली एक और योजना बनाई है। इस योजना से आपकी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इस योजना का नाम है- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना।

विज्ञापन

10- उन्होंने कहा कि छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 75 हजार रुपया देगी। पीएम मोदी ने कहा कि आपको जितनी बिजली चाहिए होगी आप इस्तेमाल करिए और बची हुई बिजली सरकार को बेच दीजिए। इससे आपका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा।

<

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola