हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'लालटेन राज में अंधकार में डूबा बिहार', पढ़िए गयाजी में पीएम के भाषण की 5 बड़ी बातें

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोधगया में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान केवल विकास की सौगात ही नहीं दी, बल्कि बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया है। पढ़िए अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट…

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर मिले हैं, जिनमें बिहार में 31 लाख और गया में 2 लाख घर शामिल हैं। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा। बिजली, पानी और सुरक्षा को गरीबों का ‘स्वाभिमान’ बताया। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि जैसी योजनाओं का जिक्र कर युवाओं को साधने की कोशिश की।

सुरक्षा और राष्ट्रवाद का संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आतंकवाद और पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारतीय मिसाइल और रक्षा क्षमता इतनी मजबूत है कि दुश्मन देश का कोई ड्रोन या मिसाइल भारत में नहीं गिर पाया। पहलगाम हमले का बदला लेने का संकल्प भी बिहार की धरती से पूरा होने का उदाहरण दिया। यह बयान सुरक्षा और राष्ट्रवाद के भाव को जगाने वाला था।

ये भी पढ़ें: पीएम बिहार को छह लेन पुल, बुद्ध सर्किट से जुड़ी ट्रेन की देंगे सौगात

भ्रष्टाचार पर निशाना

मोदी ने लालू-राज और कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ‘लालटेन राज’ में बिहार अंधकार में डूबा हुआ था, माओवादी हावी थे और सड़कों पर अंधेरा छा जाता था। उन्होंने नया प्रस्तावित कानून सामने रखते हुए कहा कि यदि कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जेल जाता है तो 31 दिन के भीतर उसका पद स्वतः समाप्त हो जाएगा। यह संदेश भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख दिखाने वाला था और सीधे तौर पर RJD और कांग्रेस पर वार था।

घुसपैठ का मुद्दा और ध्रुवीकरण

मोदी ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर कहा कि युवाओं के अधिकार पर किसी घुसपैठिये को कब्जा नहीं करने देंगे। यह बयान स्पष्ट रूप से राजनीतिक ध्रुवीकरण को साधने वाला था और एनडीए को ‘राष्ट्रवादी’ ताकत के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास था।

विकास परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट

गंगा पर मोकामा-सिमरिया पुल का उद्घाटन, जो देश का सबसे चौड़ा छह लेन पुल है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी 100 किमी कम होगी और व्यापार-पर्यटन में तेजी आएगी। बुद्ध सर्किट से जुड़ी ट्रेन की शुरुआत, जिससे पर्यटन और धार्मिक आस्था को नया आयाम मिलेगा। नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगियों ने भी मंच से केंद्र सरकार के कामों की सराहना की और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगने की राजनीति को खारिज करने का प्रयास किया।

कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

मोदी का पूरा भाषण विकास योजनाओं के साथ-साथ आरजेडी और कांग्रेस पर हमलों से भरा था। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि बिहार का भविष्य केवल एनडीए के हाथों में सुरक्षित है। नीतीश कुमार ने भी मंच से युवा वर्ग को साधने के लिए नौकरी और रोजगार देने की बड़ी घोषणाएं कीं।

एक तीर से दो निशाने

बोधगया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तीर से दो निशाने साधे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोधगया से बिहार चुनाव का सीधा संदेश दे दिया है। एक तरफ उन्होंने 13 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी, तो दूसरी तरफ विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बोधगया की इस रैली से यह संदेश साफ है कि बिहार का चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार और राष्ट्रवाद बनाम घुसपैठ की लड़ाई के तौर पर लड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, तेजस्वी का साथ छोड़ आज 2 विधायक NDA में शामिल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें