बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, तेजस्वी का साथ छोड़ आज 2 विधायक NDA में शामिल

Bihar Election: बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल में उठा-पटक देखने को मिल रही है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि आज RJD के दो विधायक NDA में शामिल हो गए हैं। पढ़िए सौरव कुमार की रिपोर्ट…

RJD, Nitish kumar

Photo Credit- News 24GFX

Bihar Election: राजद के दो विधायकों ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ दिया है। आज पीएम मोदी की गया की सभा में नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर भाजपा के मंच पर मौजूद रहे। नवादा से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विभा देवी हैं, जो राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। वहीं, रजौली से विधायक प्रकाश वीर भी मंच पर मौजूद रहे।आज दोनों राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

विभा देवी का राजनीतिक सफर

विभा देवी नवादा से राजद की विधायक हैं और वे पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राजवल्लभ यादव पहले से ही विवादों और कानूनी मामलों में चर्चा में रहे हैं। विभा देवी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा तक पहुंचीं, लेकिन अब उन्होंने भी राजद का साथ छोड़कर NDA का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन

प्रकाश वीर का फैसला

रजौली विधानसभा से विधायक प्रकाश वीर भी आज भाजपा मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने भी खुले तौर पर एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

राजद को झटका, एनडीए को बढ़त

राजद पहले से ही अंदरूनी खींचतान और बगावत की खबरों से जूझ रहा है। ऐसे समय में दो विधायकों का पार्टी छोड़ना तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

दूसरी ओर, एनडीए खेमे में इन दोनों विधायकों के आने से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। भाजपा इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है और इसे तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करने का मौका मान रही है।

विज्ञापन

आगामी चुनाव पर असर

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम ने राजनीति को और गरमा दिया है। एनडीए इस कदम से अपनी स्थिति को मजबूत करने का दावा करेगा, जबकि राजद को नुकसान की भरपाई करने के लिए रणनीति बदलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ