PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शुरू हो चुकी है। इस बार इस योजना में कई बदलाव किए गए हैं। जिन लोगों को पहले पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलता था, उनको भी इस बार कुछ शर्तों के साथ इसमें शामिल किया गया है। वही, कुछ लोगों को शामिल करने का प्लान बनाया जा रहा है। बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने कुछ घरों की लिस्ट तैयार की है। जिन लोगों के पास घर नहीं हैं, उन लोगों को लाभ दिलाने के लिए एक पत्र लिखा गया है।
सर्वे कराने का आदेश
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्र लिखा। जिसमें जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कह गया कि अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने जो लिस्ट तैयार की है, उसमें से पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा आवास प्लस 2024 के जरिए भी सर्वे कराने का आदेश दिया गया है। वहीं, जो लोग अभी योजना का लाभार्थी हैं उनके नाम पर मनरेगा जॉब कार्ड जारी करने की बात भी कही गई है।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0: अपना घर बनाने के लिए जानें आवेदन का ऑनलाइन-ऑफलाइन तरीका
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में क्या नया?
केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत दुर्बल आय वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए शुरू की थी। 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए मध्यम आय वर्ग (MIG) वर्ग को भी शामिल किया जाएगा। जिनकी सालाना इनकम 6 से 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए। सरकार यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाती है।
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए होती है, जो आज के दौर में भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। सरकार ने इसकी शुरुआत ‘2024 तक सभी के लिए आवास’ के उद्देश्य के साथ की थी। नए साल 2025 में इस योजना को फिर से शुरू किया गया है।
ये भी पढ़ें: सावधान! PM Kisan Yojana के नाम पर ठगी, खाली हो सकता है बैंक खाता
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
33 mins agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines