प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0: अपना घर बनाने के लिए जानें आवेदन का ऑनलाइन-ऑफलाइन तरीका

Prime Minister Urban Housing Scheme 2.0: शहरी आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) लाई गई है। जिसमें सरकार 2.50 लाख तक की सहायता देती है।

Prime Minister Urban Housing Scheme 2.0
विज्ञापन

Prime Minister Urban Housing Scheme 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)  आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए लॉन्च की गई। इस योजना का उद्देश्य EWS और LIG वर्ग के लोगों को पहले घर के निर्माण या खरीद के लिए सुविधाएं देना है। इस योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। PMAY-U 2.0 में 2.50 लाख तक दी जाएगी। जानिए इस योजना का कैसे लाभ ले सकते हैं और आवेदन का क्या तरीका है?

1 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ

PMAY-U 2.0 में एक करोड़ परिवारों की आवासीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसके तहत हर नागरिक को बेहतर (जो योजना के पात्र हो) जीवन देना है। नागिरकों को अपना घर बनाने के लिए योजना के तहत 2.50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, इसके अलावा इस योजना में लोन की सुविधा भी दी जाती है।

विज्ञापन

किन लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता?

इस योजना के तहत जिन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, उसमें विधवा, सिंगल महिलाओं, विकलांग नागरिक, सीनियर नागरिक, ट्रांसजेंडरों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों, पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहचाने गए स्ट्रीट वेंडरों और प्रधानमंत्री-विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रमिकों, झुग्गी-चॉलों के निवासियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

कैसे करें अप्लाई?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ही आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए PMAY पोर्टल pmaymis.gov.in को खोलें, इसमें Apply for PMAY-U 2.0′ पर क्लिक कर दें। इसके बाद सिटीजन असेसमेंट का ऑप्शन आएगा उसको सेलेक्ट करें। इसके बाद आप किस किस कैटेगरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं वह चुन लें। इसके बाद मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स उसमें अपलोड कर सब्मिट कर दें।

विज्ञापन

इसके अलावा आवेदन का दूसरा तरीका ऑफलाइन भी है। इसके लिए सीएससी या नगरपालिका के ऑफिस में जाएं।, वहां से आवेदन फॉर्म लें। इसके बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें और मांगी गई सभी जानकारियां भर दें। इसके बाद वहीं पर संबंधित अधिकारी के पास उस फॉर्म को जमा कर दें। वहां से आपको एक पर्ची दी जाएगी, जिसे अपने पास रख लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ