Pawan Singh News : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी चुनावी रणनीति बना ली है। दिग्गज नेता अपने उम्मीदवारों के लिए क्षेत्र में जाकर वोट मांग रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करके बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अब बड़ा सवाल उठता है कि वे निर्दलीय ताल ठोकेंगे या फिर किसी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे?
एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा लड़ रहे हैं चुनाव
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार की जिस काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे, उस सीट पर एनडीए की ओर से पहले ही उम्मीदवार उतार दिया गया है। उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के तहत भाकपा माले ने राजाराम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में पवन सिंह को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है।
यह भी पढ़ें : ‘मां से किया वादा करूंगा पूरा’, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
पवन सिंह के लिए भाजपा का दरवाजा बंद
भाजपा का दरवाजा बंद होने के बाद पवन सिंह के पास दो ही रास्ते बचे हैं। वे इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी या कांग्रेस से संपर्क साधे। इंडिया गठबंधन भाकपा माले से यह सीट वापस ले ले या फिर माले के नए उम्मीदवार के तौर पर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतार दे। अगर इंडिया गठबंधन में पवन सिंह की दाल नहीं गली तो उनके पास सिर्फ निर्दलीय चुनाव लड़ने का रास्ता बचेगा।
यह भी पढ़ें : पहाड़ में क्यों ‘बैक गियर’ में पहुंची साइकिल? एक गलती से भुगतना पड़ रहा ये अंजाम
जानें किस पार्टी में शामिल हो सकते हैं पवन सिंह
पवन सिंह ने जब पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था, तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह भी चर्चा है कि वे भाजपा को छोड़कर आरजेडी में जा सकते हैं। काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा करके पवन सिंह ने भाजपा से बगावत कर ली है। हालांकि, भोजपुरी एक्टर ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines