खबर की मुख्य बातें
- 22 जून से 27 जून तक पटना में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.
- आदेश सरकारी और निजी स्कूलों, दोनों पर लागू होगा.
- प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की पढ़ाई भी इस दौरान बंद रहेगी.
- स्कूलों को परीक्षा, कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां री-शेड्यूल करने के निर्देश दिए गए हैं.
पटना में लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठाया है. पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है. यह फैसला छोटे बच्चों को तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से बचाने के लिए लिया गया है. प्रशासन का मानना है कि इस समय मौसम बच्चों की सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम जरूरी था. बता दें कि पटना समेत बिहार के कई शहरों में तापमान बहुत ज्यादा, जिस कारण बच्चे लू के शिकार हो सकते हैं. इसलिए स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाने का यह फैसला जरूरी माना जा रहा है, ताकि सेहत पर किसी तरह का खतरा न पैदा हो.
यह भी पढ़ें: Patna Weather Today: पटना समेत बिहार के कई जिलों में होगा गर्मी का सितम, जानिए मानसून
कब से कब तक बंद रहेंगे पटना के स्कूल
जारी आदेश के मुताबिक, पटना जिले में कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 22 जून से 27 जून, 2026 तक बंद रहेंगे. यह आदेश सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर भी लागू होगा. यानी इस अवधि में छोटे बच्चों की नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी. जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यह निर्णय बच्चों को गर्मी से होने वाली परेशानी, डिहाइड्रेशन और लू के खतरे से बचाने के लिए लिया गया है.
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए जारी किया है. प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से कहा है कि बंद की अवधि में होने वाली परीक्षाओं, कक्षाओं या अन्य जरूरी शैक्षणिक कार्यक्रमों की नई तारीखें तय की जाए. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, आईसीडीएस विभाग, अनुमंडल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साफ संदेश दिया गया है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बढ़ती गर्मी में बच्चों की सेहत का रखें खास ध्यान
तेज गर्मी के इस दौर में बच्चों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को दिन में ज्यादा देर धूप में बाहर न निकलने दें.
- बच्चों को पर्याप्त पानी, नींबू पानी या ORS देते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो.
- बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना देने से बचें, हल्का और ताजा भोजन दें.
- बच्चों को ढीले, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनाएं, ताकि गर्मी कम लगे.
- अगर बच्चे को चक्कर, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या तेज थकान महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
- बच्चों की पढ़ाई खराब न हो, इसके लिए घर पर ही पढ़ाई का माहौल बनाएं.
यह भी पढ़ें: भू-जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए बिहार सरकार बनाएगी नई नीति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
23 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines