भू-जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए बिहार सरकार बनाएगी नई नीति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल नई परियोजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि पहले से निर्मित संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों का बेहतर रखरखाव और प्रभावी प्रबंधन भी होना चाहिए. विभाग ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करे, जिसमें वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिले.

Bihar Samrat Government, cm samrat chaudhary, samrat chaudhary Seven Key Decisions, bihar government, bihar politics, nitish kumar, bihar bjp sarkaar

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने बिहार में भू-जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन एवं सतत् उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही भू-गर्भ जल पॉलिसी तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर भू-जल प्रबंधन के लिए एक सुदृढ़ एवं प्रभावी संस्थागत ढांचा विकसित करें.

विज्ञापन

बैठक में लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं प्रस्तावित नीतिगत पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती जल आवश्यकताओं एवं भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भू-जल के संरक्षण एवं विनियमन के लिए ‘बिहार भू-जल (प्रबंधन एवं विनियमन) अधिनियम-2026’ लाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए. इससे भू-जल के अनियंत्रित दोहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा तथा जल संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होगा.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल नई परियोजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि पहले से निर्मित संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों का बेहतर रखरखाव और प्रभावी प्रबंधन भी होना चाहिए. विभाग ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करे, जिसमें वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिले. भू-जल स्तर में सुधार के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों को अपनाया जाए. राज्य के जल संसाधनों की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

विज्ञापन

बैठक में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ