हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Patna, Bihar News: तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख कैश चोरी, पीए पर केस दर्ज

Patna Ki Taaza Khabar: पटना बिहार का ही नहीं, भारत का भी एक अहम शहर है, यहां की खबर अक्सर देश की सुर्खियां बनती है. आज हम बिहार की राजधानी और आसपास के इलाकों से राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक और क्राइम से जुड़ी खबरों की पल पल की अपडेट्स दे रहे हैं.

विज्ञापन
AI Image

Live Updates

18:32 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं

पटना के बोरिंग रोड स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर' एक बार फिर फायर सेफ्टी विभाग की जांच के दायरे में आ गया है. हाल ही में हुई निरीक्षण प्रक्रिया में संस्थान में फायर सेफ्टी से जुड़ी कई खामियां पाई गईं, जिसके बाद डिपार्टमेंट ने दोबारा नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने कोचिंग प्रबंधन को सभी कमियों को दूर करने के लिए 10 दिनों का वक्त दिया है. इसके साथ ये चेतावनी दी गई है कि अगली जांच में इंतेजाम संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

फायर सेफ्टी टीम ने इमरजेंसी एग्जिट, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ सुधार कार्य शुरू हुए हैं, लेकिन कई जरूरी व्यवस्थाएं अभी भी अधूरी हैं. फायर स्टेयर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, जबकि स्प्रिंकलर और फायर डिटेक्टर सिस्टम पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं बनाए गए हैं. पंप हाउस के इंतेजाम भी मानकों के हिसाब से नहीं पाए गए.

14:28 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर कहा कि इस वारदात की न्यायिक जांच की जा रही है. अभी मामला अदालत में भहै. SIT इस बात की भी जांच करेगी कि भरत भूषण के पास बंदूक कैसे आई.

14:25 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: तेज प्रताप यादव के घर पर पुलिस ने की तफ्तीश

तेज प्रताप यादव के घर पर हुई चोरी की घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के घर पहुंची. तेज प्रताप ने पुलिस में दर्ज शिकायत में अपने पर्सनल असिस्टेंट मोतीलाल राय पर आरोप लगाया है कि उसने उनके घर से 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स चुरा लिए हैं.

11:44 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: गांधी मैदान में शाम 5 बजे गिग वर्कर्स की परेशानी सुनेंगे मंत्री नीतीश मिश्रा

बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग में मंत्री नीतीश मिश्रा पटना के गांधी मैदान में शाम 5 बजे गिग वर्कर्स एसी लाउंज का मुआयना करेंगे. इस मौके पर वो इन वर्कर्स के साथ उनकी परेशानियां सुनेंगे और समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करेंगे.

11:39 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के लिए आज से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है. उनके सफर को आसान बनाने के मकसद से दानापुर रेलवे मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 23 और 24 जून को कुल 13 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भीड़ और परिवहन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे ने कहा है कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए ये खास इंतेजाम है, ताकि वो वक्त पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें.

11:26 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: पटना में आज सोने-चांदी की कीमत

पटना में आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,170 रूपये है, वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,35,400 रुपये है. अगर 1 किलोग्राम सिल्वर की बात करें तो मेकिंग चार्जेस और जीएसटी मिलाकर इसकी प्राइस 2,82,632 रुपये है.

11:00 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: पटना में आज का मौसम

पटना में आज भी लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है, दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन तपिश इससे थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है. फिलहाल बारिश की कोई भी संभावना नहीं जताई गई है.

10:54 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आज HC में सुनवाई

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भरत भूषण तिवारी की हुई मौत का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे में पहुंच गया है. इस घटना को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने एनकाउंटर के हालात पर सवाल उठाते हुए अदालत से मामले की गहन पड़ताल कराने की गुजारिश की है. इस अहम मामले को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

10:51 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: तेजप्रताप ने पीए पर लगाए संगीन इल्जाम

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि रात के करीब 11.30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर बंगले की बाउंड्री फांदकर भागते देखा गया है.

10:41 (IST) 23 Jun 2026

Patna News LIVE: तेज प्रताप यादव के घर लाखों की चोरी

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल राय पर भरोसा तोड़ने और चोरी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. तेज प्रताप के मुताबिक, उनके सरकारी आवास से तकरीबन 20 लाख रुपये कैश सहित कई कीमती चीजें लापता हो गई हैं. उन्होंने बताया कि 22 जून को अलमारी देखने पर नकदी और अन्य सामान गायब मिला. शिकायत में 2 तोला सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चार ड्रोन, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स के गायब होने का जिक्र किया गया है. तेज प्रताप यादव का कहना है कि चोरी हुई रकम पार्टी के काम के लिए रखी गई थी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं.

Patna News Today: पटना में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है. तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि उनके सरकारी आवास से नकदी और कई महंगे सामान गायब हो गए हैं. इस मामले में उन्होंने सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के मुताबिक, 22 जून को कमरे की अलमारी की जांच के दौरान उन्हें सामान गायब होने की जानकारी मिली. उनका कहना है कि अलमारी से करीब 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, एक अंगूठी और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स नहीं मिले . चोरी हुए सामान में ड्रोन, हार्ड डिस्क, आईपैड, मैकबुक, लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स भी शामिल बताए गए हैं. तेज प्रताप यादव का दावा है कि गायब हुई नकदी पार्टी फंड का हिस्सा थी. पुलिस ने शिकायत लिखने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है .

पटना में आज का मौसम

पटना के निवासियों को आज भी मौसम का सितम झेलना पड़ सकता है, क्योंकि गर्मी से राहत की कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है. दिन में शहर का तापमान 40 के पार जा सकता है, इसलिए अगर जरूरी न हो, तो धूप में बाहर निकलें. अगर बाहर जाना जरूरी है, तो सिर और चेहरा ढक लें, साथ ही छतरी का इस्तेमाल जरूर करें.



पटना में आज गोल्ड रेट्स

पटना में आज सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. सर्राफा बाजार से हासिल जानकारी के मुताबिक, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में मजबूती देखने को मिल रही है. ताजा दरों के मुताबिक, 22 कैरेट सोना 13,540 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना 14,217 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. अगर आप जूलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,08,320 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,13,736 रुपये है. वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,35,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,42,170 रुपये में अवेलेबल है. 12 ग्राम सोने की बात करें तो 22 कैरेट सोने की प्राइस 1,62,480 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,70,604 रुपये दर्ज किया गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मांग के चलते सोने की कीमतों में ये मजबूती बनी हुई है. ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा दरों की जांच करना जरूरी है.

विज्ञापन
वजन22 कैरेट सोना (₹)24 कैरेट सोना (₹)
1 ग्राम₹13,540₹14,217
8 ग्राम₹1,08,320₹1,13,736
10 ग्राम₹1,35,400₹1,42,170
12 ग्राम ₹1,62,480₹1,70,604

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola