भागलपुर में सन्हौला थाना प्रभारी का विवादित बयान, पीड़ित से बोले चले जाओ मुख्यमंत्री के पास, वीडियो वायरल

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी थानेदार राजेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे मृतक के परिजनों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़िए भागलपुर से संजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।

भागलपुरम, सन्हौला थाना, भागलपुर पुलिस, बिहार न्यूज, बिहार लेटेस्ट न्यूज, बिहार चुनाव, सीएम नीतीश कुमार, Bhagalpuram, Sanhaula Police Station, Bhagalpur Police, Bihar News, Bihar Latest News, Bihar Elections, CM Nitish Kumar

BIHAR POLICE

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रभारी थानेदार सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वे मृतक के परिजनों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में थानेदार परिजनों से कहते सुने जा सकते हैं कि “मुख्यमंत्री से जाकर सवाल करो, अस्पताल में सुविधा क्यों नहीं मिलता है। यह पुलिस का काम नहीं है कि अस्पताल चलाए। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को डराने-धमकाने वाली बातें भी कहीं।

करंट लगने से हुई थी युवक की मौत

श्राद्ध भोज के दौरान करंट लगने से पंकज कुमार नामक युवक की मौत हो गई थी। परिजन उसे गंभीर हालत में सन्हौला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि आधे घंटे तक इंतजार कराने के बाद भी समय पर इलाज नहीं मिला। डॉक्टर मौके पर आए और बिना ठीक से जांच किए युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर स्थिति संभालने जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने इलाज में लापरवाही का सवाल उठाया।

वीडियो हुआ वायरल

इसी दौरान थानेदार राजेश कुमार भड़क गए और परिजनों से कहने लगे कि जिसको वोट देते हो उससे जाकर शिकायत करो हमसे नहीं। इस बात को एक बार नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी राजेश कुमार द्वारा दो बार बोला गया। उन्होंने वह भी कह डाला की चले जाओ मुख्यमंत्री के पास जिसे वोट देते हो। इस दौरान लोगों ने पूरा घटनाक्रम का वीडियो में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें थानेदार यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं शाला हम यहां से इलाज करवा कर गए हैं लोग सोचेंगे कि निजी अस्पताल जैसा इलाज यहां हो सकता है, यह संभव नहीं है। हालाकि हमारें द्वारा इस वायरल वीडियों की पुष्टी नहीं की जाती।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ