Student Harsh Murder Case (अमिताभ ओझा) : पटना में स्थित बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष की हत्या मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटना यूनिवर्सिटी का छात्र है और वह जैक्शन हॉस्टल में रहता है। इसे लेकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया।
हर्ष हत्याकांड में गिरफ्तार चंदन ने बताया कि अक्टूबर में हुए डांडिया नाइट के दौरान हर्ष के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने रंजिश निकालने के लिए उसकी हत्या कर दी। इस घटना में 8 अन्य युवक भी शामिल थे, जिनका नाम आरोपी ने पुलिस को बता दिया है।
यह भी पढे़ं : पैर-हाथ बांधे… मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर टीचर को मार डाला, 44 साल पहले पति की हुई थी हत्या
हर्ष की हत्या कर गांव भाग गया था आरोपी चंदन
हर्ष की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन अपने गांव बिहटा के अम्हारा भाग गया था, जहां से उसे रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य हमलावारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि बीएन कॉलेज का छात्र हर्ष राज परीक्षा देने लॉ कॉलेज गया था। परीक्षा देकर लौटते समय नकाबपोश हमलावारों ने लॉ कैंपस में पीट-पीटकर उसे मार डाला था।
पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पटना के कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और फिर सड़क पर बैठ गए, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान उन्होंने आगजनी भी की। पुलिस प्रशासन के अधिकारी छात्रों को समझा रहे हैं।
यह भी पढे़ं : पहले प्रेम संबंध, फिर कराया पकड़ौआ विवाह, ससुरालियों ने पिता, बेटा-बेटी को गोलियों से भूना
तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना
इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्र हर्ष की हत्या बेहद शर्मनाक है। जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। मेरी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines