पैर-हाथ बांधे... मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर टीचर को मार डाला, 44 साल पहले पति की हुई थी हत्या

Munger Woman Killed : बिहार में एक शिक्षिका की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में अकेले रह रही महिला के पैर-हाथ बांध कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर आरोपियों ने घर में लूटपाट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा केस?

Bihar Teacher Murder Case

Bihar Teacher Murder Case

विज्ञापन

Bihar Teacher Murder Case : बिहार से दर्दनाक हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। अजीब विडंबना यह है कि आज से 44 साल पहले उसके पति की भी ऐसी ही मौत हुई थी। डकैतों ने भी उनकी हत्या कर दी थी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में स्थित रहमतपुर बासा इलाके की यह घटना है। स्व. मुरलीधर उपाध्याय की 70 वर्षीय पत्नी मंजू उपाध्याय घर में अकेली रहती थीं। वह रिटायर्ड शिक्षिका थीं। कुछ अपराधी रात में लूटपाट करने के लिए घर में घुसे। इस दौरान महिला ने उनका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

Advertisment

1980 में डकैतों ने पति को भी मौत के घाट उतारा था

सबसे अजीब बात यह है कि 44 साल पहले 1980 में भी उनके घर में डकैती पड़ी थी। उस दौरान महिला के पति मुरलीधर उपाध्याय ने विरोध किया। इस पर डकैतों ने मुरलीधर की हत्या कर दी थी। अब इसी तरह की घटना उनकी पत्नी के साथ हुई। मृतका के दो बेटे हैं, जो घर से बाहर भागलपुर और देवघर में रहते हैं। पड़ोसी ने सुबह देखा कि महिला के घर का मेन डोर खुला है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। साथ ही महिला पलंग के नीचे गिरी पड़ी थी। इस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

क्या है मौत की वजह

विज्ञापन

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिक की टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मंजू उपाध्याय की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। यह भी बताया है कि उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लगी है, जिससे खून ज्यादा बह जाने से मौत हो गई। हालांकि,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ