Patna three gold smuggler arrest: पटना डीआरआई ने सोना तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। जांच एजेंसी ने 2.74 करोड़ कीमत के तस्करी के सोने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार बरामद सोना विदेशी मूल का है। बदमाश तस्करी के सोने को कार से कोलकाता से ग्वालियर ले जाने की फिराक में थे। अब डीआरआई सोना तस्करी के इस नए रूट का पता लगा रही है।
100 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा
जांच एजेंसी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सोने की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर क्रेटा कार का पीछ करना शुरू किया गया। करीब 100 किलोमीटर पीछा कर कार सवार तीन लोगों को शेरघाटी में सवकला टोल प्लाजा पर काबू किया गया। रास्ते में कई बार ऐसे मौके आए जब बदमाशों ने जांच एजेंसी को गच्चा देने का प्रयास किया।
गिरोह का पता लगाया जा रहा
कार की जांच में उसके अगली सीट के नीचे गुप्त केबिन मिले। उन केबिन में सोने की 22 छड़ें और 8 कटे हुए टुकड़े बरामद हुए। बरामद सोना करीब 3 किलो से ज्यादा है। जिसकी बाजार में तकरीबन 2.74 करोड़ कीमत आंकी जा रही है। अब गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ कर सोना तस्करी के गिरोह में सक्रिय अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें दिसंबर 2023 में गया एयरपोर्ट से जांच एजेंसी ने छह सोना तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। तस्करों से 12 किलो सोना बरामद किया गया था। जांच एजेंसी सोना तस्करी के रूट का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों के लिंक बिहार, मध्यप्रदेश, बांग्लादेश से जुडे हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं तिरंगे की पगड़ी पहने अशरफ आजाद? PM मोदी के साथ जिनकी फोटो हो रही वायरल
यह भी पढ़ें : ‘गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं बीजेपी के लोग’, जन विश्वास रैली में क्या बोले तेजस्वी यादव
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
10 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
20 mins agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
9 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines