कॉलेज गई लड़की नहीं लौटी घर; कहां है, फोन पर मां से क्या कहा? जानें सब कुछ

Bihar News, Patna News, Patna Crime News, College Girl Kidnapping, Patna Kidnapping News, Mehndiganj Crime News

निकिता श्रीवास्तव सोमवार को ए़डमिशन कराने कॉलेज गई थी। -फाइल फोटो

आनन्द कुमार, पटना: बिहार के पटना में कॉलेज गई छात्रा 24 घंटे बाद भी घर नहीं लौटी। पुलिस ने आसपास पूछताछ की, उसके दोस्तों को भी फोन लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन मेहंदीगंज थाना पहुंचे और बेटी की अपहरण की आशंका जताई।

विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है। उधर, लड़की की मां का दावा है कि मोबाइल पर उनकी बेटी का फोन आया था। उसने रोते हुए कहा कि मुझे अंधेरे कमरे में बंद रखा है, मुझे बचा लो। इसके बाद पुलिस लड़की के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

एडमिशन के लिए कॉलेज गई थी छात्रा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंसाराम अखाड़ा की रहने वाली 19 साल की छात्रा निकिता श्रीवास्तव सोमवार को एडमिशन के लिए कॉलेज गई थी। 24 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो छात्रा की मां सुधा देवी ने मेहंदीगंज थाने में अपनी बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

मेहंदीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें वॉइस रिकॉर्डिंग प्राप्त हुआ है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्होंने पटना जंक्शन के आसपास और वहां के कई होटलों में छापेमारी की, लेकिन फिलहाल छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि निकिता सोमवार को बीए पार्ट वन में एडमिशन के लिए पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज गई थी। इसी क्रम में अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

लड़की के परिजन ने बताया कि सोमवार को सुबह 11:38 बजे निकिता का फोन आया था। फिर दोपहर 1:10 और शाम 4:38 पर भी फोन आया। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ है। निकिता के मोबाइल का लोकेशन पटना जंक्शन के आसपास बता रहा था। इसके बाद लोकेशन और आसपास के इलाकों में छापेमारी की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ