सौरव कुमार, पटना: राजधानी में पुलिस और पब्लिक के बीच मंगलवार को जमकर बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाईपास थाने की पुलिस मथनी तल इलाके में रेड करने गई थी। इसके बाद पुलिस ने यहां चाय दुकानदार एक महिला को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पब्लिक आक्रोशित हो गई। पुलिस ने भी हथियार से कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पब्लिक का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। लोग आक्रोशित होकर सड़क पर टायर जलाकर हंगामा करने लगे। पब्लिक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे बाइपास थाने का घेराव करने पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने पब्लिक पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
और पढ़िए –Nirmal Choudhary: अरविंद जाजड़ा बोले- निर्मल चौधरी हिस्ट्रीशीटर और गुंडों के पांव में धोक देता है
चाय दुकानदार के परिजन का आरोप- वसूली करती है पुलिस
इस मामले में चाय दुकानदार के परिजनों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। परिज ने बताया कि पुलिस वसूली करने के लिए आती है और रुपये नहीं देने पर शराब मामले में पकड़कर जेल भेज देती है। पुलिस लगातार अत्याचार कर रही है जिससे पब्लिक परेशान है। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस पर हमले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था, उसको छुड़ाने के लिए उसकी मां कुछ लोगों को लेकर थाने का घेराव करने आ गई। इसी को लेकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिलहाल मामला शांत हो गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
18 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines