डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, PM मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया में सुपर पावर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 11 साल पूरा होने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास 75 सालों के बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ। वहीं, कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखी है। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट।

deputy cm samrat choudhary statement

deputy cm samrat choudhary statement

विज्ञापन

बिहार के पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कई मुद्दों पर अपनी राय को सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 11 साल पूरा होने पर उन्होंने कहा कि बिहार का विकास 75 सालों के बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ। डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश नहीं होते तो बिहार आगे नहीं बढ़ता। प्रधानमंत्री ने रोड, एयरपोर्ट समेत अन्य योजनाओं के लिए लाखों करोड़ बिहार को दिए गए।

पीएम के नेतृत्व में भारत सुपर पावर बना- उपमुख्यमंत्री

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सुपर पावर बना। वहीं, जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा पत्र लिखे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू यादव अपने 15 सालों में किसी जाति को लेकर गणना की है क्या? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को लालू यादव और उनके पुत्र ने भुनाने का काम किया। पीएम मोदी ने जातीय जनगणना पूरे देश में करने का फैसला लिया।

Advertisment

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री

वहीं, चिराग पासवान के द्वारा 243 सीटों पर चुनाव लड़े जाने के बयान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में बीजेपी और अन्य एनडीए के दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ