Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। उससे पहले सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। नीतीश सरकार चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है। सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं से जुड़ी एक और बड़ी घोषणा की है। सीएम ने राज्य की आशा और ममता कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि बढ़ा दी है। सीएम ने स्वयं इसकी घोषणा की।
सीएम ने स्वयं की घोषणा
सीएम ने बुधवार सुबह इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 3 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को 600 रुपये प्रति प्रसव की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को 600 रुपये प्रति प्रसव की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम लोगों स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए और ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ीकरण और आशा-ममता कार्यकर्ताओं के बड़ी भूमिका निभाई है।
कल बसों में आरक्षित की थी सीटें
सीएम ने आगे लिखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और आशा-ममता कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देते हुए उनकी राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
बता दें कि इससे पहले कल यानी 29 जुलाई को सीएम ने राज्य की बसों में आगे की 4 लाइनें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। इससे पहले सीएम ने बिहार की मुल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सीएम लगातार एक से बड़ी एक घोषणाएं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्ताव पास, नीतीश सरकार ने खोला खजाना
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines