बिहार चुनाव से पहले कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्ताव पास, नीतीश सरकार ने खोला खजाना

Bihar Cabinet Meeting: बिहार चुनाव से पहले हुई कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने जनता के लिए खजाना खोल दिया। बैठक में कैबिनेट ने कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

Bihar Cabinet Meeting

बिहार कैबिनेट मीटिंग (X)

विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस कैबिनेट मीटिंग में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल ने 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई और कई मुद्दों पर चर्चा की है। इसके साथ ही राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए हैं। नीतीश की कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग को पटना एम्स से दीघा रेल सह सड़क पुल तक की कनेक्टिविटी सुधाराने के लिए 1368.46 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना में संशोधन करते हुए पेंशन राशि को 6,000 से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति महीना कर दिया है।

पुनौरा धाम मंदिर का विकास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर के एरिया में 50 एकड़ जमीन के संशोधित रूप से 165.57 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसका इस्तेमाल मंदिर के क्षेत्र में टूरिज्म के विकास में किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन और बिहार युवा आयोग के नए पदों के सृजन के प्रस्तावों को भी मंजूर किया गया है। इस सफाई कर्मचारी आयोग में एक महिला या ट्रांसजेंडर समेत कुल 5 सदस्य शामिल होंगे। वहीं, बिहार युवा आयोग में 6 नए पद सृजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

नए प्राथमिक विद्यालयों के लिए 270 करोड़ मंजूर

नीतीश की कैबिनेट ने इस बैठक में राज्य में प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए 270 करोड़ रुपये अलॉट किए हैं। इसके साथ ही ड्यूटी पर गैरहाजिर रहने के कारण 7 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही कैबिनेट ने अहम फैसला लेते हुए राज्य के गन्ना उद्योग विभाग की सेवा नियमावली, पशु चिकित्सा सेवा नियमावली, बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण और राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्ति प्रस्ताव में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने विधायकों, न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों के आयुर्वेदिक मेडिसिन सिस्टम में इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ