पटना में स्टूडेंट्स पर जमकर बरसीं पुलिस की लाठियां, BPSC प्रदर्शन मामले में PK के खिलाफ FIR, देखें Video

BPSC Students Protest In Patna : बिहार के पटना में बीपीएससी के छात्रों का उग्र प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

BPSC Students Protest In Patna

BPSC Students Protest In Patna

विज्ञापन

BPSC Students Protest In Patna : बिहार की राजधानी पटना में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर बीपीएससी स्टूडेंट्स ने उग्र प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और उनपर लाठियां बरसाईं। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। लाठीचार्ज और वाटर कैनन को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं। BPSC प्रदर्शन मामले में प्रशांत किशोर पर केस दर्ज किया गया।

BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान उनके ऊपर पानी की बौछार भी गई। इसकी वजह से करीब चार घंटे तक जेपी गोलंबर के साथ-साथ पूरे पटना की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर क्या बोलीं एसपी सिटी?

एसपी सिटी स्वीटी सहरावत ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से जगह खाली करने का अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी मांगें रख सकते हैं, वे उनकी बात सुनने के लिए तैयार हैं। पहले छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, जिसके बाद उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात करेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन

प्रशांत किशोर की पहल पर मुख्य सचिव ने छात्रों के पांच सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने सिर्फ मुख्यमंत्री से ही वार्ता करने की शर्त रखी। इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी छात्रों का दल अभी चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात करेगा और सोमवार को आगे का फैसला लेंगे।

प्रशांत किशोर के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन

पटना में छात्रों के हंगामे को लेकर प्रशांत किशोर, जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष सहित 19 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 600 अज्ञात के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। छात्रों को भड़काने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ