Patna Accident News: बिहार की राजधानी पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब कई मजदूर काम के बाद ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर धनीचक मोड़ के पास रविवार शाम को हादसा हुआ है। हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मतेंद्र बिंद (25), उमेश बिंद (38), विनय बिंद (30), रमेश बिंद (52), सूरज ठाकुर (20), उमेश बिंद (30) और ऑटो चालक सुशील कुमार (35) शामिल हैं। मारे गए 6 मजदूर डोरीपार के रहने वाले थे, जबकि सुशील कुमार हंसाडीह गांव का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें:पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने दागे 15 सवाल, पूछा-बिहार की चाय पी क्या?
पुलिस के अनुसार 6 मजदूरों ने काम के बाद घर आने के लिए ऑटोरिक्शा हायर किया था। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। पुलिस के अनुसार जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाया गया। मलबे से मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मढ़ौरी थाने के एसएचओ विजय यादवेंदु ने बताया कि चालक ने ट्रक का एक्सल टूटने के बाद नियंत्रण खो दिया और ऑटो-रिक्शा टकरा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों ने की मुआवजे की मांग
ऑटोरिक्शा में कुल कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में नहीं पता लग सका है। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचित किया था। मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची है। परिवारों को मृतकों के शव सौंप दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों ने 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है।
यह भी पढ़ें:Bihar: नीतीश के बेटे की राजनीति में लाने की मांग, JDU के बाद BJP ने किया इशारा, RJD ने कही यह बात
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines