Bihar: नीतीश के बेटे की राजनीति में लाने की मांग, JDU के बाद BJP ने किया इशारा, RJD ने कही यह बात

Nitish Kumar Son Nishant: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। NDA में शामिल बीजेपी ने भी निशांत कुमार के राजनीति में आने पर स्वागत करने की बात कही है। 

CM Nitish Kumar and His Son Nishant Kumar

सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार।

पटना से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन

Nitish Kumar Son Nishant Entry in Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर सभी दल पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री के लिए एक तरफ जहां जेडीयू कार्यकर्ता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अब भाजपा भी इस पर अपनी सहमति जताती नजर आ रही है। जेडीयू के कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत कुमार जल्द से जल्द राजनीति में एंट्री कर लें। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर एक पोस्टर भी लगाया है। शनिवार को पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत से राजनीति में आने का आग्रह किया गया। पोस्टर पर लिखा है, ‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’।

विज्ञापन

एनडीए की पसंद नीतीश कुमार: नीरज 

वहीं, इस पोस्टर पॉलिटिक्स पर पार्टी नेता नीरज कुमार ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा सकता है। सीएम के बेटे निशांत कुमार ने अपनी क्षमताओं के कारण सब कुछ हासिल किया है… हालांकि, मैं दोहराना चाहता हूं कि 2025 के बिहार चुनाव के लिए एनडीए की पसंद नीतीश कुमार ही हैं।

विज्ञापन

निशांत के राजनीति में आने पर भाजपा करेगी स्वागत: राज भूषण चौधरी 

वहीं, NDA में शामिल बीजेपी ने निशांत कुमार के राजनीति में आने पर स्वागत करने की बात कही है। हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहीं भी किसी को भी राजनीति में आने की अधिकार है। वह नीतीश कुमार के पुत्र हैं इसलिए उन्हें राजनीति में आने से वंचित नहीं कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि वह बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार के बेटे हैं। हर आदमी को राजनीति में आने की अधिकार है।

‘आरजेडी हसीन सपने देख रही’

वहीं, राजद के द्वारा नीतीश कुमार के फिर पाला पलटने के सवाल पर मंत्री राज भूषण ने कहा कि किसी के बीच कोई खिचड़ी नहीं पक रही है। आरजेडी हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो बीजेपी उनका स्वागत करेगी। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को पता है कि जब-जब एनडीए एक साथ रहा है तब-तब बिहार में विकास हुआ है। बिहार में विकास के लिए एनडीए को साथ रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय मंत्री बिहार के हाजीपुर में केंद्र सरकार द्वारा बजट में राज्य के लिए की गई घोषणा की उपलब्धि बताने पहुंचे थे। हाजीपुर के पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में पूरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर वैशाली जिले के तमाम भाजपा के विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌इस दौरान इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।

‘नीतीश कुमार के बेटे को RJD जॉइन कर लेना चाहिए’

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि फैन फॉलोइंग तो मेरी ही बढ़ेगी पलटूराम की नहीं बढ़ेगी। वहीं, जब उनसे नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेटे को आरजेडी जॉइन कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Abhishek Mehrotra

Abhishek Mehrotra

अभिषेक मेहरोत्रा उन चुनिंदा पत्रकारों में शुमार हैं, जो हमेशा कुछ नया करने और खुद को समय से आगे रखने में प्रयासरत रहते हैं. प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. बतौर ग्रुप एडिटर डिजिटल News24 से जुड़ने से पहले अभिषेक मेहरोत्रा बिज़नेस वर्ल्ड में डिजिटल एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने Zee मीडिया में डिजिटल एडिटर के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है. उनकी लीडरशिप में ज़ी न्यूज़ की वेबसाइट न केवल लोगों की पसंदीदा वेबसाइट बनी, बल्कि उसने नंबर 1 न्यूज़ वेबसाइट का मुकाम भी हासिल किया. अभिषेक मेहरोत्रा के कार्यकाल में जी न्यूज़ की वेबसाइट ने 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. अभिषेक मेहरोत्रा ने अपना करियर आगरा के स्वराज्य टाइम्स से जर्नलिज्म की पढाई के दौरान शुरू किया। उसके बाद अमर उजाला, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स के जरिए अपनी पत्रकारिता की पारी को आगे बढ़ाया। वे उन चुनिंदा पत्रकारों में है जो आज के युग के मीडिया यानी वेब जर्नलिज्म के अच्छे जानकार माने जाते हैं। नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ वेब पत्रकारिता शुरू करने वाले अभिषेक का जागरण डॉट कॉम को एक बड़ी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा है। अभिषेक ने काफी पहले ही वेब वर्ल्ड की बारीकियों को समझ लिया था, क्योंकि वह जानते थे कि पत्रकारिता का भविष्य डिजिटल मीडिया में ही निहित है. आज वह अपनी उस समझ, ज्ञान, अनुभव और खबरों को बेहतर ढंग से समझने के कौशल के बल पर पत्रकारिता के स्तंभ को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने 5 सालों तक मीडिया स्ट्रीम से जुड़ी वेबसाइट समाचार4मीडिया डॉट कॉम में संपादकीय प्रभारी का दायित्व भी निभाया है. मीडिया जगत और वहां के बिजनेस मॉडल पर उनकी पैनी नजर के चलते वे मीडिया विश्लेषक के तौर पर भी जाने जाते हैं। खबरों की दुनिया के तमात दबाव और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने अंदर के व्यंगकार को जीवित रखा है. उनके लेख अमर उजाला, आउटलुक हिंदी, चौथी दुनिया में बतौर व्यंग्यकार निरंतर प्रकाशित होते है. राज्यसभा डॉट कॉम और दैनिक जागरण के लिए वे विदेशी और समसमायिक मुद्दों पर लिखने वाले स्थापित कॉलमिनिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ