60 People Jumped Into Punpun River: पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव में बीते सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए करीब 50 से 60 लोगों ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी. इस घटना में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान फुलवारी शरीफ के ढिबरा निवासी आकाश मांझी और करीब 60 साल के राम मांझी के तौर पर हुई है.
पुलिस कार्रवाई के बाद मची भगदड़
बताया जा रहा है कि बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी बेहरावां गांव पहुंचे थे. पुलिस की मौजूदगी देखते ही वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए. ग्रामीणों का दावा है कि कार्रवाई से बचने के लिए कई लोग गांव से निकलकर नदी की ओर भागे और देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने पानी में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने पुलिस की भारी तैनाती पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गांव में अचानक बड़ी संख्या में जवानों के पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई थी.
यह भी पढ़ें- झांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
नदी में ईंट-पत्थर चलाने का आरोप
इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनका दावा है कि भागने के दौरान कुछ लोगों की तरफ से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए. इसके बाद पुलिस की तरफ से भी नदी की ओर ईंट-पत्थर चलाए गए.नदी में उतरने वाले लोग तैरकर दूसरे किनारे पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. ग्रामीणों के मुताबिक इसी दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी के कारण उन्हें बाहर निकलने में परेशानी हुई. हालांकि तैरना जानने वाले कई लोग किसी तरह नदी पार करने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- भारत की सबसे साफ नदी, जहां हवा में तैरती नजर आती है नाव! ज्यादातर लोग नहीं जानते नाम
मौत से लोगों में दहशत
इस दौरान आकाश मांझी और राम मांझी नदी से बाहर नहीं निकल सके. दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया गया है कि आकाश अपनी नानी के घर बेहरावां आया हुआ था. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है. इनकी मौत के बाद बेहरावां गांव में तनाव और डर का माहौल बताया जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक कार्रवाई के बाद कुछ लोग अपने घरों से निकलकर दूसरी जगह चले गए हैं. बड़ी तादाद में लोगों की गिरफ्तारी की भी चर्चा है.फिलहाल गांव में पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है. घटना को लेकर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का विस्तार से बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
19 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
20 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines