Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में अपना पराया हो रहा है तो पराया अपना बन रहा है। बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर ऐसे ही कयास लगाए जा रहे थे कि पशुपति पारस बागी हो सकते हैं। उनके इंडिया गठबंधन में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस बीच पशुपति पारस ने बयान जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वे एनडीए के साथ ही रहेंगे। हमारे भी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
बिहार में एनडीए गठबंधन की तरफ से पशुपति पारस को लोकसभा चुनाव के लिए एक भी सीट नहीं मिली है। इसे लेकर बाजार में अटकलों का बाजार गर्म था। इस बीच रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस ने शनिवार को एक्स पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वे एनडीए का ही हिस्सा बनकर रहेंगे। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए के लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़ें : ‘गांधारी तो श्रीकृष्ण की बुआ थीं…’, पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर क्या बोले पप्पू यादव
एनडीए का अभिन्न अंग है रालोजपा : पशुपति पारस
उन्होंने एक्स पर लिखा कि हमारी पार्टी रालोजपा एनडीए का अभिन्न अंग है। पीएम नरेंद्र मोदी हमारे भी नेता हैं और हमारे लिए उनका निर्णय सर्वोपरि है एवं उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400 प्लस सीट जीतेगा और तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से NDA की सरकार बनेगी। पशुपति पारस ने इस पोस्ट में केंद्रीय अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी टैग किया है।
यह भी पढ़ें : BJP ने मैनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष, जानें समिति में किस-किस का नाम
चिराग पासवान को 5 सीटें मिलने से नाराज थे पशुपति
बिहार सीट शेयरिंग में चिराग पासवान को 5 सीटें मिलने से पशुपति पारस नाराज थे। इस पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।। उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। हमें एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी। हालांकि, अब मामला सुलझ गया है। वे एनडीए के उम्मीदवारों का सपोर्ट करेंगे।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines