पारू विधानसभा सीट से RJD के शंकर प्रसाद शानदार जीत हासिल कर चुके हैं।
शंकर प्रसाद (RJD) – 95,272
मदन चौधरी (RLM) – 66,445
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल के RJD के शंकर प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के मदन चौधरी से 28,827 वोटों हराया।
पारू विधानसभा सीट से RJD के शंकर प्रसाद चुनावी मतगणना में जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
शंकर प्रसाद (RJD) – 44,674
मदन चौधरी (RLM) – 26,708
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल के RJD के शंकर प्रसाद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) मदन चौधरी से 17,966 वोटों से आगे हैं।
ताजा रुझानों के मुताबिक, RJD के शंकर प्रसाद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RLM के मदन चौधरी पर भारी बढ़त कायम किए हुए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शंकर प्रसाद विधानसभा अभी पारू विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।
Paroo Election Result 2025 LIVE Updates: पारू विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में चुनावी रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।
Paroo Election Result 2025: बिहार की पारू विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला RJD के शंकर प्रसाद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के मदन चौधरी के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, शंकर प्रसाद ने मदन चौधरी को 28,827 वोटों से हराया . आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से पारू विधानसभा का सीट क्रमांक 97 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है.
पारू विधानसभा सीट से उम्मीदवार
साल 2025 के चुनाव में पारू विधानसभा सीट से यूं तो 2 पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. लेकिन, यहां से एक तीसरी पार्टी भी सेंध मार सकती है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस विधानसभा सीट से शंकर प्रसाद को टिकट दिया है. जन सुराज पार्टी (JSP) ने रंजना कुमारी को इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के मदन चौधरी से तगड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 10 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में डटे हैं.
---विज्ञापन---
पारू विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े
साल 2020 के चुनाव में पारू विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह विजयी रहे थे. उन्होंने निर्दलीय कैंडीडेट शंकर प्रसाद को हराया था. अशोक कुमार सिंह को कुल 40.92% वोट और शंकर प्रसाद को 33.15% वोट मिले थे. अशोक कुमार सिंह ने शंकर प्रसाद को 14,698 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, कांग्रेस (INC) के अनुनय कुमार सिंह ने 13,861 वोट पाया था, जो कुल मतदान का मात्र 7.33% था.
---विज्ञापन---
| पार्टी | उम्मीदवार | प्राप्त वोट |
| भारतीय जनता पार्टी | अशोक कुमार सिंह | 77,392 |
| निर्दलीय | शंकर प्रसाद | 62,694 |
पारू विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े
साल 2015 के चुनाव में पारू से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल किया था. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शंकर प्रसाद को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो अशोक कुमार सिंह को 48% मत मिले थे और शंकर प्रसाद को 40% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर 13,539 वोट का था. वहीं, 2% वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार फूलदेव सहनी तीसरे स्थान पर रहे थे.
---विज्ञापन---
| पार्टी | उम्मीदवार | प्राप्त वोट |
| भारतीय जनता पार्टी | अशोक कुमार सिंह | 80,445 |
| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | शंकर प्रसाद | 66,906 |
---विज्ञापन---