क्या तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष के सीएम फेस? पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। क्या तेजस्वी यादव विपक्ष के सीएम फेस होंगे? इसे लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Pappu Yadav
विज्ञापन

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच बिहार की राजनीति में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान से नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सांसद पप्पू यादव ने सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया और खुद को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया।

गुजरात कांग्रेस के अधिवेशन में बतौर विशेष अतिथि शामिल होकर लौटे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कटिहार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम पद को लेकर मची होड़ पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में 40 लोग मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक हैं और उन्होंने खुद को भी सीएम फेस का दावेदार बताया। हालांकि, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव की दावेदारी पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा कि कांग्रेस इस पर पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी है।

विज्ञापन

पप्पू यादव की प्रशांत किशोर पर तीखी प्रतिक्रिया

पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी रैलियों को फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने प्रशांत किशोर को बहरूपिया, मूर्ख, और गोबर तक कह दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज प्रशांत किशोर को वोट नहीं देगा। यह समाज बीजेपी या कांग्रेस को वोट देगा।

विज्ञापन

मोदी-शाह पर क्यों चुप्पी साध लेते हैं पीके : पूर्णिया सांसद

सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और उनकी शिक्षा पर सवाल उठाते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह की शिक्षा पर चुप्पी साधे रहते हैं। पप्पू यादव के इन बयानों से खासकर महागठबंधन और जन सुराज अभियान से जुड़े नेताओं के बीच राजनीति गरमा गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ