बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर विपक्ष पिछले कई दिनों से उंगली उठा रहा है। कई विपक्षी नेताओं का दावा है कि नीतीश की मानसिक सेहत सही नहीं है। वहीं अब इस लिस्ट में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का नाम भी शामिल हो चुका है। पप्पू यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है।
नीतीश की सेहत पर तोड़ी चुप्पी
मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी कल भी सेक्यूलर थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। नीतीश कुमार का स्वास्थ्य खराब है। वर्तमान समय में उनकी मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। नीतीश जी के दल में 90% लोग SC/ST विरोधी है। यही नहीं कई नेता अंबेडकर विरोधी और गांधी विरोधी भी हैं। वो बीजेपी के साथ दूध और मिश्री की तरह मिले हुए हैं।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को तीसरा झटका, इस नेता ने JDU से दिया इस्तीफा
JDU में आरक्षण विरोधी लोग
JDU नेताओं पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी नेताओं से ज्यादा JDU के नेता सदन में बढ़-चढ़ कर बोलते हैं। बीजेपी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है। बिहार में वोटिंग के दिन शाम 5 बजे जैसे ही मतदान खत्म होगा, बीजेपी को नीतीश की जरूरत नहीं रहेगी। पप्पू यादव का कहना है कि नीतीश जी व्यक्तिगत तौर पर आज भी सेक्यूलर हैं। JDU के नेता बीजेपी की विचारधारा को फॉलो कर रहे हैं। JDU में अब आरक्षण विरोधी लोग शामिल हो गए हैं।
बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा और राज्यसभा में पास हो चुका है। इसे लेकर विपक्ष काफी नाराज है। पप्पू यादव ने भी इस बिल का विरोध किया था। हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने बिल का समर्थन किया, जिसे लेकर बिहार का सियासी पारा आसमान छूने लगा है।
यह भी पढ़ें- गिरगिट रंग बदलता है…RJD के नए पोस्टर में नीतीश पर बड़ा तंज; वक्फ बिल पर बिहार में सियासत गर्म
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
9 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
15 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
16 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines