गिरगिट रंग बदलता है...RJD के नए पोस्टर में नीतीश पर बड़ा तंज; वक्फ बिल पर बिहार में सियासत गर्म

वक्फ बिल पास होने के बाद RJD ने बिहार सरकार पर हमला बोल दिया है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश का एक नया पोस्टर लगा है, जिसमें उन्हें गिरगिरट बताया गया है।

nitiesh kumar Poster

वक्फ बिल को लेकर पूरे देश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। विपक्षी पार्टियां जोर-शोर से इस बिल का विरोध कर रही हैं। वहीं बिहार में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने बिल को समर्थन दिया, जिसे लेकर बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मुखर हो गई है। RJD ने नीतीश का नया पोस्टर जारी करते हुए उन्हें गिरगिट करार दिया है।

विज्ञापन

पोस्टर पर लिखे विवादित बोल

RJD ने यह पोस्टर पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर पर लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है कि गिरगिट रंग बदलता था, ये तो उससे भी ज्यादा स्पीड से रंग बदलने वाले निकले। इफ्तार दे कर ठगने वाले, ईद में टोपी पहनकर टोपी पहनाने वाले, वक्फ पर धोखा दिया, NRC पर भी वही किया। सब याद रखा जाएगा, अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।

विज्ञापन

नीतीश के 3 रूप 

RJD के इस पोस्टर में नीतीश कुमार को अलग-अलग ड्रेस में दिखाया गया है। सबसे आगे वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ड्रेस पहनकर खड़े हैं। इसके पीछे उन्होंने भगवा कपड़े पहने हैं तो सबसे आखिर में उन्हें इफ्तार पार्टी के कपड़ों में दिखाया गया है। नीतीश के इस पोस्टर को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन

वक्फ बिल पर हंगामा

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर विपक्ष को उम्मीदें थी कि नीतीश NDA का साथ नहीं देंगे। मगर JDU सांसदों ने भी कुछ शर्तों के साथ इस बिल को समर्थन दे दिया। यही वजह है कि अब बिहार में नीतीश को मुस्लिम विरोधी दिखाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ