TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर टली पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई, फिलहाल जेल में ही रहेंगे

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टाल दी गई. पुलिस जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, फिलहाल पप्पू यादव बेऊर जेल में ही रहेंगे.

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा. सोमवार, 9 फरवरी को पटना सिविल कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुनवाई टाल दी गई. फिलहाल वे पटना की बेऊर जेल में बंद रहेंगे.

ऐसा बताया जा रहा है कि कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया. MP-MLA कोर्ट समेत सभी जगहों पर सघन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सुरक्षा कारणों से दिनभर की सुनवाई स्थगित कर दी गई.

---विज्ञापन---

इससे पहले रविवार, 8 फरवरी को पप्पू यादव को PMCH के कैदी वार्ड से बेऊर जेल भेजा गया था. डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं है. उनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, जिसकी दवा चल रही है. सीने और पीठ के दर्द का इलाज भी किया जा चुका है. जेल में भी डॉक्टर उनकी निगरानी करते रहेंगे.

---विज्ञापन---

पप्पू यादव पर 31 साल पुराने मामले में आरोप है कि 1995 में वे एक मकान में किराए पर रहने गए थे. बाद में वहां ऑफिस खोलकर धीरे-धीरे कब्जा कर लेने का आरोप लगा. इस मामले में मकान मालिक ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.


Topics:

---विज्ञापन---