पालीगंज विधानसभा सीट से CPI ML के संदीप सौरव चुनावी मतगणना में जीत चुके हैं।
संदीप सौरव (CPI ML) – 81,105
सुनील कुमार (LJPRV) – 74,450
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, CPI ML के संदीप सौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुनील कुमार को 6655 वोटों से हराया ।
पालीगंज विधानसभा सीट से यूं तो CPI ML के संदीप सौरव लीड कर रहे हैं, लेकिन मतगणना का गणित बेहद नाजुक है। यहां हार-जीत का पलड़ा कभी भी किसी की ओर झुक सकता है। देखिए आंकड़े:
संदीप सौरव (CPI ML) – 53,236
सुनील कुमार (LJPRV) – 53,101
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, CPI ML के संदीप सौरव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुनील कुमार से मात्र 135 वोटों से आगे हैं।
---विज्ञापन---
पालीगंज से ताजा मतगणना रुझान… संदीप सौरव पहले, सुनील कुमार दूसरे और श्याम नंदन शर्मा तीसरे नंबर पर
संदीप सौरव (CPI ML) – 30,469
सुनील कुमार (LJPRV) – 25,706
श्याम नंदन शर्मा (Jan Suraj) – 1,946
पालीगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी CPI (ML) (L) के संदीप सौरव आगे चल रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी LJPRV के सुनील कुमार लगभग 5 हजार वोटों से आगे हैं।
---विज्ञापन---
Paliganj Election Result 2025 LIVE Updates: पालीगंज विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनावी हार-जीत का रुझान सामने आने लगे हैं। लेकिन, प्रारंभिक रुझान बेहद स्पष्ट नहीं है, क्योंकि अभी आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
Paliganj Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की पालीगंज विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. इसकी आधिकारिक घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला CPI ML (L) के संदीप सौरव और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुनील कुमार के बीच रहा. संदीप सौरव ने सुनील कुमार को 6,655 वोटों से हराया. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से पालीगंज विधानसभा का सीट क्रमांक 190 है, जो पटना जिले के अंतर्गत आती है.
पालीगंज सीट पर कांग्रेस ने छह बार जीत हासिल की है. इसमें से पांच बार राम लखन सिंह यादव ने जीत हासिल की. समाजवादी पार्टियों ने चंद्रदेव प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में तीन बार और भाकपा (माले) ने भी तीन बार यह सीट जीती है. भाजपा, राजद और जनता दल ने दो-दो बार इस सीट पर कब्जा जमाया है.
---विज्ञापन---
2020 के विधानसभा चुनाव नतीजे
---विज्ञापन---
साल 2020 में यहां से सीपीआई(एमएल)(एल) के संदीप सौरव 67917 वोटों के साथ जीते थे. इस बार भी सौरभ मैदान में डटे हुए हैं और उन्हें जीत की उम्मीद है. पालीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार मीशा भारती ने भारतीय जनता पार्टी के राम कृपाल यादव को 85174 मतों के अंतर से हराकर पाटलिपुत्र संसदीय सीट जीती थी.
---विज्ञापन---
2020 के चुनावों में, सीपीआई(एमएल)(एल) के संदीप सौरव ने 67,917 वोटों (43.73%) के साथ यह सीट जीती थी, उन्होंने जदयू के जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा यादव को 30,915 वोटों के अंतर से हराया था, जिन्हें 37,002 वोट (23.83%) मिले थे. 2015 में, तत्कालीन राजद के जयवर्धन यादव ने 65,932 वोटों (45.08%) के साथ भाजपा के रामजन्म शर्मा को हराया था, जिन्हें 41,479 वोट (28.36%) मिले थे और उनकी जीत का अंतर 24,453 वोटों का था.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---