जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर देशवासी गुस्से में हैं। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। भारत ने पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद करते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को बड़ा बयान दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पाकिस्तान के सभी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही है। उनकी बातों पर देश की जनता को भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर साल 2025 के बाद इस धरती से पाकिस्तान देश का नाम खत्म हो जाएगा।
यह भी पढे़ं : राजनाथ सिंह से मिले CDS, होम मिनिस्ट्री पहुंचे BSF DG, पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में बढ़ी हलचल
CJI पर भी टिप्पणी कर चुके हैं निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने झारखंड के देवघर में महेशमारा रेलवे हाल्ट का शिलान्यास किया और उन्होंने यहां आयोजित हुए कार्यक्रम में यह बात कही। आपको बता दें कि इससे पहले निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई संजीव खन्ना पर टिप्पणी की थी। वे अपने ही बयान पर फंस गए और सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलाने के लिए अटॉर्नी जनरल से सहमति मांगी है।
सीमा पर बढ़ी चौकसी
आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना ने चौकसी बढ़ दी है। साथ ही सुरक्षा बलों की ओर से जम्मू कश्मीर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और आतंकियों का सफाया किया जा रहा है। पूरी गतिविधि पर भारत सरकार की नजर है। देश की तीनों सेनाओं ने किसी भी हालात से निपटने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
यह भी पढे़ं : ‘…पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार’, सिंधु जल समझौते पर Pak के गृह मंत्री ने भारत के खिलाफ उगला जहर
संबंधित खबरें
बिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
20 mins agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
6 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines