Opposition Unity: कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में विपक्षी दलों की बैठक के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पार्टियों की बैठक 12 जून को होनी है। इस संबंध में बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को जानकारी दी।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विपक्ष के एकजुट होने के बाद पीएम मोदी को हराने का मौका मिलेगा। बता दें कि केंद्र में मौजूदा बीजेपी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनौती देने के लिए नीतीश कुमार देश के अलग-अलग राज्य के नेताओं के समर्थन की योजना बना रहे हैं।
चौधरी बोले- कुछ क्षेत्रीय दलों को हमारे साथ आने में समस्या
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जिस विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं, यही हम पहले दिन से अन्य विपक्षी दलों को बता रहे हैं। लेकिन विपक्ष में कुछ इससे सहमत हैं और कुछ असहमत हैं। हम कुछ क्षेत्रीय दलों को देखते हैं जिन्हें कांग्रेस के साथ समस्या आ रही है।
ये भी पढ़ेंः Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के खिलाफ दर्ज की FIR, विनेश ने कहा- नया इतिहास लिखा जा रहा है
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार को जिम्मेदारी दी है कि जिन्हें बुलाना है उन्हें बुला लें। बंगाल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि यदि विपक्ष एकजुट है, तो मोदी सत्ता में वापस नहीं आएंगे। नीतीश कुमार कांग्रेस को आमंत्रित करते हैं, तो कांग्रेस जाएगी। यदि वह अन्य क्षेत्रीय दलों को आमंत्रित करते हैं, तो वे जाएंगे।
12 जून को पटना में होगी बैठक
पश्चिम बंगाल कांग्रेस चीफ ने कहा कि यह पार्टियों पर निर्भर करता है कि वे नीतीश कुमार के निमंत्रण को स्वीकार करना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 12 जून को बैठक के लिए नीतीश के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि दिल्ली में नीतीश कुमार के कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने के कुछ दिनों बाद तारीख तय की गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी बैठक में शामिल होंगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines