SOURCE- NEWS 24

Video: बिहार में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, जनता को मिला 14 परियोजनाओं का तोहफा

Video: बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी बिहार के गयाजी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बिहार के लोगों को 14 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। पीएम ने यहां से सिर्फ विकास का तोहफा नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश भी दिया है।

Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बोधगया की पवित्र भूमि पर पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत सीएम नीतीश कुमार ने किया और बिहार को दिए तोहफे के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम ने राज्यभर की बिजली, सड़क, और नगर विकास से जुड़ी 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है, जिनकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश के अलावा, चिराग पासवान भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि हर गरीब को पक्का घर मिलेगा। बिजली, पानी और सुरक्षा हर गरीब का ‘स्वाभिमान’ है। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि जैसी योजना का भी ऐलान हुआ है। पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए कांग्रेस और आरजेडी को भी घेरा और कहा कि बिहार का फ्यूचर NDA से बेहतर कोई नहीं बना सकता है। पूरी रिपोर्ट न्यूज24 के वीडियो में देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ