मंत्री के सामने ही अधिकारी ने मांगी रिश्वत, एक घंटे में सस्पेंड का आया ऑर्डर

शनिवार को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान की जनसुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मुद्दा उठा. जिसके बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारी को सस्पेंड करवा दिया.

Bihar News

Credit: Social Media

बिहार में एक बड़ा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. शनिवार को बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान की जनसुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मुद्दा उठा. सीतामढ़ी के रहने वाले कमलेश पासवान ने मंत्री को बताया कि SC-ST अत्याचार अधिनियम के तहत मिलने वाली अनुदान राशि के बदले एक अधिकारी उनसे 50 हज़ार रुपये की रिश्वत मांग रहा है. लखींद्र पासवान ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए कहा कि वो अभी उस अधिकारी को फोन करे.

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे क्या हुआ?

कमलेश पासवान ने बिना देरी किए मंत्री के सामने ही डाटा एंट्री ऑपरेटर को कॉल लगा दिया. अधिकारी ने फोन उठाया और फिर एक बार कमलेश पासवान से 50 हज़ार रुपये मांगे. जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने डाटा एंट्री ऑपरेटर की बात सुनी, सब हैरान रह गए. अधिकारी की बात सुनकर मंत्री लखींद्र पासवान आग बबूला हो गए और उन्होंने तुरंत सीतामढ़ी के जिला कल्याण अधिकारी को फोन घुमाया. मंत्री ने उनसे पूछा कि चंदन कुमार कौन हैं. जिसपर अधिकारी ने बताया कि वो बतौर डाटा एंट्री ऑपरेटर काम कर रहे हैं.

मंत्री ने क्या एक्शन लिया?

मंत्री ने अधिकारी से कहा- ”चंदन कुमार SC-ST केस नंबर 129/26 में अनुदान राशि देने के नाम पर कमलेश पासवान से 50 हज़ार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं, अभी इसकी रिकॉर्डिंग मेरे सामने हुई है, इसे तुरंत सस्पेंड कीजिए.” मंत्री से बात कर रहे अधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो एक्शन ज़रूर लेंगे. मंत्री लखींद्र पासवान ने सख्ती दिखाते हुए कहा- ”आप चंदन कुमार को एक घंटे के अंदर सस्पेंड करें. इसके बाद आपके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.” मंत्री ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगता है या कोई गड़बड़ी करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ