दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता को अपशब्द कहे जाने पर विवाद बढ़ गया है। एक तरफ जहां कई जगहों पर केस दर्ज करवाए गये हैं, तमाम नेताओं ने निंदा की है तो वहीं 29 अगस्त को पटना में जमकर बवाल हो रहा है। पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ऑफिस के पास पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर कहासुनी,धक्कामुक्की हुई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे से मारपीट भी हुई है, इसके साथ ही एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके हैं। इसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट, पत्थर चलाए जा रहे हैं, हमें बंदूख दिखा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते, हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।
असम में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार में कांग्रेस नेता की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को दी गई ‘गालियों’ के लिए माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, मौके पर पहुंची टीम
बता दें कि मंच से पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जाने के बाद जमकर बवाल हो रहा है. बीजेपी कांग्रेस और राजद को घेरने में लगी हुई है तो वहीं बिहार पुलिस ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने राज्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines