Bihar News : कांग्रेस की पदयात्रा में बड़ी संख्या में आए मुसलमान, 17 फीसदी वोट बैंक पर है नजर

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge

Bihar News : इन दिनों बिहार में राजनीतिक यात्राओं का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ नीतीश कुमार अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा पुनः हासिल करने के लिए समाधान यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशान्त किशोर भी सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। महागठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी बिहार में पदयात्रा निकाल रही है। हर किसी को अपने खोए हुए जनाधार को पुनः पाना है। हालांकि कांग्रेस के लिए यह थोड़ा मुश्किल है, क्याेकि वह आज तक राज्य में आरजेडी के साथ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में तो कई सीटों पर कांग्रेसी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। लेकिन फिलहाल कांग्रेस खुश है क्योकि उसकी रैलियों में भीड़ उमड़ रही है। कांग्रेस की बिहार पदयात्रा में बड़ी संख्या में मुसलमान पहुंच रहे हैं। यात्रा के प्रथम दिन मंदार, बांका में भी अच्छी खासी भीड़ जुटीं। इस भीड़ ने तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को परेशानी में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में तेजस्वी की अग्निपरीक्षा

बिहार में मुसलमानों का वोट बैंक 17 फीसदी है। 2019 के लोक सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल का खाता ही नहीं खुल पाया था। मुसलमान या हिंदू किसी तरह का उम्मीदवार नहीं जीत पाया था। लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती भी पाटलिपुत्र सीट से चुनाव हार गई थी। भाजपा को 17, जेडीयू को 16 और एलजेपी को 6 सीटें आई थीं। इसलिए इस बार 2024 के लोक सभा चुनाव में तेजस्वी की अग्निपरीक्षा होनी है।

2014 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस से दो मुसलमान जीते

इससे पहले के लोकसभा चुनाव 2014 को देखें तो आरजेडी का परफॉरमेंस कांग्रेस से बेहतर रहा था, लेकिन कांग्रेस से दो मुसलमान और आरजेडी से एक ही मुसलमान जीते। 2014 में बीजेपी को 22, रामविलास पासवान की लोजपा को 6, आरएलएसपी को 3, जेडीयू को 2, कांग्रेस को 2, एनसीपी को 1 और आरजेडी को 4 सीटें हासिल हुई थीं।

विज्ञापन

मोदी जी का होगा विदाई कार्यक्रम

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी कहते हैं कि पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवान, मजदूर और किसान के साथ ही हिंदू और मुसलमान मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने देख लिया कि धार्मिक भावनाएं भड़काकर राज्य सत्ता ने राजधर्म खो दिया। इसलिए अब लोग अब लोग मोदी जी की विदाई चाहते हैं। कांग्रेस की पदयात्रा के बाद मोदी जी का पूर्व प्रधानमंत्री आवास में विदाई कार्यक्रम का शानदार आयोजन होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ