हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

केंद्रीय मंत्री की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बोल गए देश का प्रधानमंत्री

Nityanand Rai: झारखंड चुनाव पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी।

विज्ञापन
Nityanand Rai

Nityanand Rai: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की मीडिया में बयान देते हुए जुबान फिसल गई। दरअसल, पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बोल गए। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि बिहार में नौकरी का क्रेडिट तेजस्वी यादव ले रहे हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो नौकरियां दी गई थी या जो दी जा रही हैं उसका निर्णय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ने लिया था।

हालांकि मीडिया के टोकने पर उन्होंने अपनी गलती सुधारी और आगे कहा कि तेजस्वी यादव को यह भी पता नहीं है कि राज्य का प्रधान मुख्यमंत्री होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नौकरियां दी जा रही है और बिहार की जनता जय-जय कर रही है तेजस्वी यादव को यह समझ लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन

झारखंड में एनडीए का पलड़ा भारी? 

झारखंड चुनाव पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से प्रदेश में विकास की योजनाएं चल रही हैं। बता दें झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है।

एनडीए की सरकार कर रही प्रदेश का विकास

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में नौकरियां दी जा रही हैं, यहां विकास परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं। बता दें झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, यहां 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। इसके बाद 23 नवंबर को यहां नतीजे घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘हिंदुओं को बांटने का प्रयास…’, राहुल गांधी पर हिमंत सरमा का फिर बड़ा हमला, कांग्रेस कर चुकी EC से शिकायत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola