News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Nitish kumar new cabinet minister name final: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सत्ता संरचना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और सूत्रों के अनुसार नई सरकार की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है. नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार का 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार के नए मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं कौन-कौन से चेहरे? NDA के दलों को मिल सकते हैं कौन से पद
सूत्रों के मुताबिक एनडीए गठबंधन में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है. जानकारी के अनुसार छह विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है. इसी आधार पर सहयोगी दलों के कोटे का निर्धारण किया जा रहा है. खबर आ रही है 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते है और उसके बाद 14 और मंत्री बनाए जाएंगे … यानी कुल 34 मंत्रियों को नीतीश कुमार की सरकार में जगह मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: ‘मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया, भूल कर भी…’, पिता लालू यादव को किडनी देकर पछताईं रोहिणी आचार्य
नई सरकार के गठन से पहले संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आने लगी है. एनडीए घटक दलों में इस पर गहन चर्चा चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार:
इन्हीं नेताओं के नाम एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा तेज है.
इन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।