सम्राट चौधरी कब उतरेंगे पगड़ी? नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से हटाने के लिए बांधी थी

Bihar News : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाने की प्रतिज्ञा करने वाले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पगड़ी कब उतरेगी? इसे लेकर उन्होंने बड़ी घोषणा की।

Nitish Kumar-Samrat Chaudhary

Nitish Kumar-Samrat Chaudhary

विज्ञापन

(अमिताभ ओझा, पटना)

Nitish Kumar Vs Samrat Chaudhary : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर चल रहा है। कभी सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने वाले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अब अपने बयानों से पलटी मार ली। उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाने की प्रतिज्ञा ली थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा था। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Advertisment

21 महीने पहले खाई थी कसम

आपको बता दें कि 21 महीने पहले जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनाई थी, तब सम्राट चौधरी ने संकल्प लेते हुए अपने सिर पगड़ी बांध ली थी। उन्होंने कहा था कि जब तक नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटा नहीं देंगे तब तक यह पगड़ी नहीं उतरेगी। मुख्यमंत्री ने पगड़ी को लेकर विधान परिषद में सम्राट चौधरी से सवाल भी पूछा था तो उस वक्त भी उन्होंने ने यही बात कही थी।

विज्ञापन

जानें कब उतरेगी सम्राट चौधरी की पगड़ी

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए के साथ सरकार बना ली। इसके बाद सम्राट चौधरी की पगड़ी को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला का दर्शन करके वहीं मुंडन कराएंगे। अयोध्या जाने से पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा था कि सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के बाद पगड़ी खुलेगी।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले- पूरा हुआ संकल्प

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़ा, फिर सीएम की कुर्सी छोड़ी। उसके बाद वे भाजपा के साथ आए और फिर सीएम पद की शपथ ली। अब उनकी प्रतिज्ञा पूरी हुई और अब वे रामलाल के दरबार में जाकर बुधवार को पगड़ी उतारेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी कोटे से राज्यसभा जाएंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ