Nitish Kumar Hits Back On Rahul Gandhi : इसी साल आयोजित होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष की नाव से उतर केंद्र में सत्ताधारी भाजपा की गाड़ी पर सवार होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि जाति जनगणना आयोजित न कराने की अनिच्छा के चलते नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ा। अब नीतीश ने इसका जवाब देते हुए इसे ‘फालतू की बात’ बताया है।
ये हमारे काम का क्रेडिट लेने की कोशिश है
नीतीश कुमार ने कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन सरकार की ओर से कराए गए जाति सर्वे का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि हमारी पार्टी के मंत्रियों ने महागठबंधन सरकार के तहत रोजगार के मौके बनाए। बता दें कि नीतीश के अलग होने के बाद से तेजस्वी दावा करते आ रहे हैं कि नीतीश के मंत्रियों ने कोई काम नहीं किया, सारा काम राजद ने किया।
मेरा विपक्षी गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं
इंडिया गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि इसने कुछ भी अचीव नहीं किया है। मेरा अब इससे कोई लेना-देना नहीं है। असल में मैं तो इस गठबंधन को इंडिया कहने के भी खिलाफ था। लेकिन उन्होंने यही नाम रखने का फैसला किया था। मैंने इस गठबंधन को बनाने की पहल की थी लेकिन इसने एक भी काम नहीं किया। इसलिए मैंने इससे बाहर होने और एनडीए के साथ जुड़ने का फैसला लिया था। अब मैं यहीं रहूंगा। बता दें कि देश में कुछ ही महीनों के अंदर लोकसभा चुनाव होने हैं।
ये भी पढ़ें: कोच्चि बीच पर खुद गंदगी साफ करने लगे रूसी पर्यटक
ये भी पढ़ें: बारिश के बाद ओले भी पड़ेंगे, मौसम विभाग का अपडेट
ये भी पढ़ें: कनाडा में 500 किलो के Polar Bear को ही ले उड़े चोर
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
11 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines