सौरभ कुमार, पटना: बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड के ऑफिस के बाहर नीतीश कुमार का एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में नीतीश कुमार लाल किले के साथ दिख रहे हैं। पोस्टर के सामने आने के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है जबकि कांग्रेस ने इसे जल्दबाजी बताया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही कहते रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं, मगर जदयू की ओर से लगातार नीतीश कुमार को पीएम चेहरा बताने का प्रयास किया जाता रहा है। सोमवार को इस बात को और मजबूती तब मिली जब नीतीश कुमार का एक पोस्टर सामने आया जिसमें लाल किले की भी तस्वीर को जोड़ा गया था।
और पढ़िए – Bihar Politics: बिहार में भाजपा के नए ‘चौधरी’ बने सम्राट, नीतीश बोले- लोगों को केवल प्रचार से मतलब
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1643133865089982464
पोस्टर के नीचे बैठकर नीतीश ने इफ्तार पार्टी में लिया हिस्सा
सोमवार को फुलवारी शरीफ में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज की तरफ से दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया था। इफ्तार में सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए। इफ्तार में जहां सीएम नीतीश कुमार को बिठाया गया था वहां लालकिला पर फहराते झंडे के साथ बड़ा बैकड्रॉप लगा था। इफ्तार पार्टी की मेजबानी जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने की थी।
इफ्तार के ठीक एक दिन बाद यानि मंगलवार को लाल किला के साथ नीतीश कुमार की तस्वीर वाली पोस्टर जेडीयू कार्यालय के ठीक बाहर लगा दी गई। पोस्टर के चर्चा में आने के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की ये तस्वीर मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह है।अच्छा है… लाल किला के बैकग्राउंड में नीतीश कुमार ने फ़ोटो खिंचवाकर अपना सपना पूरा कर लिया है क्योंकि हकीकत में यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
और पढ़िए – Bihar: ‘कोर्ट के मामले मे प्रतिक्रिया नहीं देता’ नीतीश कुमार ने राहुल के मुद्दे पर भी तोड़ी चुप्पी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- ये जल्दबाजी है
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक अच्छे नेता हैं, लेकिन अभी यह काफी जल्दबाजी है। 2024 में पहले हमलोग मोदी सरकार को हटाएंगे, फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी। फिर महागठबंधन के नेता बैठक करके तय करेंगे कि देश का चेहरा कौन होगा।
वहीं, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार पीएम बनते हैं तो इससे ज्यादा गर्व करने वाली बात कुछ नहीं। लेकिन, नीतीश कुमार ने खुद ही कहा है कि वो उम्मीदवार की रेस में नहीं हैं और सभी विपक्ष को एकजुट करने का काम करेंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
21 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
22 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines