Bihar: 'कोर्ट के मामले मे प्रतिक्रिया नहीं देता' नीतीश कुमार ने राहुल के मुद्दे पर भी तोड़ी चुप्पी

NItish Kumar

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की सांसदी जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चुप्पी तोड़ते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं बोलते हैं। किसी के खिलाफ जब मुकदमा होता है और मुकदमा अदालत में चल रहा होता है या उसपर फैसला आता है तो वह उसपर कभी कुछ नहीं बोलते हैं।

हम कोर्ट के मामले में कमेंट नहीं करते

सीएम ने कहा कि इनसब पर क्या बोलना है। सबको अधिकार है कोर्ट में जाने का। हम कमेंट नहीं करते हैं। किसी केस, मुकदमा, झगड़ा में मुझे दखल देना पसंद नहीं है। 17 साल से सरकार चला रहे हैं। किसी पर जांच होती है, तो हमने कभी कोई कमेंट नहीं किया। हम तो कहते हैं ठीक तरीके से जांच कीजिए। इसलिए इन चीजों पर मेरी कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है।

नीतीश कुमार सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां मीडिया के लोगों ने उनसे इस पर प्रतिक्रिया मांगी जिसपर बोलते हुए उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। वहीं कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल भी थे।

विपक्षी एकता पर बोले नीतीश कुमार

मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता ही मेरी इच्छा है। लोग एकजुट हो जाएंगे। फिर मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव अच्छे से लड़ेंगे। हम इसी इच्छा में चुपचाप बैठे है। इस सिलसिले में दो बार दिल्ली भी गए। हम अब इंतजार कर रहे हैं। सबलोगों को तय करने के लिए कहा है। हमारी पार्टी के लोग भी लगे हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ